फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Pensioners above 75 years of age will get arrears along with September pension

Himachal News: 75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनरों को सितंबर की पेंशन के साथ मिलेगा एरियर

Thu, 26 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 26 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनरों को सितंबर की पेंशन के साथ पिछला एरियर भी मिलेगा। राज्य सरकार के प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने इसके कार्यालय आदेश 28 अगस्त को जारी किए।

विज्ञापन
Himachal News Pensioners above 75 years of age will get arrears along with September pension
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 75 साल से ज्यादा उम्र के पेंशनरों को सितंबर की पेंशन के साथ पिछला एरियर भी मिलेगा। इसका लाभ करीब 30 हजार पेंशनरों को होने जा रहा है। राज्य सरकार के प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार ने इसके कार्यालय आदेश 28 अगस्त को जारी किए, मगर पेंशन देने से संबंधित औपचारिकताओं को इससे पहले पूरा करना होता है तो इसे एक महीने आगे टाल दिया गया था।

विज्ञापन


यह एरियर एक जनवरी 2016 से नए वेतनमान के लागू होने के साथ किए गए पेंशन में संशोधन के समय से दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में 15 अगस्त को यह घोषणा की थी कि 75 साल से अधिक उम्र वाले पेंशनरों को शेष बचे एरियर का 50 फीसदी चुकता कर दिया जाएगा। यानी इससे पहले पेंशनरों को 55 फीसदी एरियर दिया जा चुका था। अब 45 फीसदी एरियर ही शेष है, जिसे देना बाकी है। 45 फीसदी का 50 प्रतिशत 22.50 फीसदी होगा। इसे देने के बाद 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को 22.50 फीसदी एरियर देना ही बाकी बचेगा।

विज्ञापन

एरियर के साथ देरी से मिल सकती है पेंशन, वेतन पांच को मिलने के ही आसार
पेंशनरों को यह पेंशन एरियर के साथ देरी से मिल सकती है। पिछले महीने की तरह ही यह 10 तारीख को दी जा सकती है। यानी 75 साल से अधिक आयु के पेंशनरों को बचे हुए एरियर की 22.50 राशि भी इसी 10 तारीख को ही दी जा सकती है। कर्मचारियों को वेतन भी पिछले महीने की तरह ही पांच तारीख को दिया जा सकता है। आर्थिक अनुशासन के तहत ब्याज के तीन करोड़ रुपये की बचत के लिए ऐसा किया जा सकता है। पिछले महीने का भी इस माह की पांच तारीख को वेतन और 10 तारीख को पेंशन दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed