फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Online application for D.El.Ed entrance exam will start from 4 april exam will be held on 29 May

Himachal News: डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन इस दिन से, 29 मई को होगी परीक्षा

Wed, 02 Apr 2025 09:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 02 Apr 2025 09:31 PM IST
सार

प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए 29 मई को प्रवेश परीक्षा होगी। वहीं, चार अप्रैल से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Online application for D.El.Ed entrance exam will start from 4 april exam will be held on 29 May
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रारंभिक शिक्षा में दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स के लिए 29 मई को प्रवेश परीक्षा लेगा। इसके लिए अभ्यर्थी 4 से 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


सामान्य वर्ग के आवेदनकर्ताओं को 900 रुपये, एससी,एसटी, ओबीसी, पीएचएच और ईडब्ल्यूएस को 600 रुपये आवेदन फीस भरनी होगी।अभ्यर्थियों को एप्लिकेशन से शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा बोर्ड किसी अन्य माध्यम से शुल्क स्वीकार नहीं करेगा। इसके बाद 27 अप्रैल से 29 अप्रैल तक विलंब शुल्क पांच सौ रुपये के साथ आवेदन करना होगा।
विज्ञापन


30 अप्रैल से दो मई तक जमा करवाए आवेदनों की शुद्धियां की जाएंगी। आवेदन शुल्क प्रभावित होने के चलते बोर्ड की ओर से अभ्यर्थी को श्रेणी और उप श्रेणी में ऑनलाइन सुधार करने की अनुमति नहीं दी गई है। यदि कोई अभ्यर्थी श्रेणी और उप श्रेणी में सुधार करना भी चाहता है तो वह निर्धारित तिथियों पर बोर्ड कार्यालय में पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद सुधार के संबंध में किसी भी पत्र या ईमेल पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से डीएलएड में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 29 मई को किया जाना है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी चार अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा और ऑनलाइन ही परीक्षा शुल्क भी जमा करवाना होगा- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed