फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News One and a half year old girl died after coming under HRTC bus

Himachal News: एचआरटीसी बस के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत, ऐसे पेश आया हादसा, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 15 Oct 2024 08:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जसूर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 15 Oct 2024 08:37 PM IST
सार

जिला कांगड़ा के व्यापारिक कस्बा जसूर में एचआरटीसी की बस के टायर के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Himachal News One and a half year old girl died after coming under HRTC bus
जसूर में एचआरटीसी बस के नीचे बच्ची के आने से उसकी मौत के बाद साक्ष्य जुटाती पुलिस और फॉरेंसिक टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

व्यापारिक कस्बा जसूर में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस के टायर के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर पंजाब निवासी निहारिका पुत्री निहाल जसूर सब्जी मंडी के पीछे खेल रही थी। पास में ही एचआरटीसी वर्कशॉप भी है, जहां हिमाचल परिवहन की बस को बैक करते समय पीछे खेल रही बच्ची बस के पिछले टायर के नीचे आ गई, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि बच्ची के परिजन सब्जी मंडी और एचआरटीसी वर्कशॉप के साथ झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। ढोलक बनाने और बेचने का काम करते हैं। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने निगम के बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed