फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Now the documents of 3787 candidates will be checked for 518 vacant seats of D.El.Ed

Himachal News: डीएलएड की 518 खाली सीटों के लिए 3,787 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की होगी अब जांच

Fri, 13 Sep 2024 07:41 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 13 Sep 2024 07:41 PM IST
सार

डीएलएड की खाली सीटों को भरने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड अब दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर रहा है, जो 18 से 20 सितंबर तक शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 

विज्ञापन
Himachal News Now the documents of 3787 candidates will be checked for 518 vacant seats of D.El.Ed
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन कोर्स सत्र 2024-26 के लिए सरकारी डाइट और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के आवंटन की दूसरे चरण की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। 20 सितंबर तक चलने वाली इस काउंसलिंग के लिए 3,787 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस दौरान सरकारी संस्थानों में 172, निजी संस्थानों में सब्सिडाइज्ड की 168 और नॉन सब्सिडाइज्ड 178 सीटों को भरा जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से डीएलएड की सरकारी और निजी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों की 2,400 सीटों को भरने के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया अगस्त में करवाई गई। 31 अगस्त तक पहले चरण की काउंसलिंग के बाद 518 सीटें रिक्त रह गईं। इन सीटों को भरने के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड अब दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर रहा है, जो 18 से 20 सितंबर तक शिक्षा बोर्ड के मुख्यालय में सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस दौरान सामान्य वर्ग और विभिन्न श्रेणियों की रिक्त 518 सीटों को भरने के लिए शिक्षा बोर्ड ने 3,787 अभ्यर्थियों को शाॅर्टलिस्ट किया है।
विज्ञापन


सीटें भर गईं तो आगे नहीं होगी काउंसलिंग
तीन दिन तक चलने वाली इस काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए शिक्षा बोर्ड ने साफ किया है कि डीएलएड-2024 की प्रवेश परीक्षा में प्राप्त मेरिट के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चयनित अभ्यर्थियों को शाॅर्टलिस्ट किया गया है। इस दौरान अगर काउंसलिंग के बीच सीटें भर गईं तो इस प्रक्रिया को वहीं बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा फार्म को भरकर साथ लाना होगा। इसके अलावा समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, हिमाचली मूल प्रमाण पत्र तथा आरक्षित रेणी, उप श्रेणी सहित अन्य संबंधित प्रमाण पत्रों आदि के साथ इनकी सत्यापित छायाप्रतियां भी साथ लानी होंगी।

किस जिले की सरकारी डाइट में कितनी सीटें रिक्त
 
जिला रिक्त सीटें
बिलासपुर 14
चंबा  27
हमीरपुर 13
कांगड़ा 15
किन्नौर 10
कुल्लू 20
लाहौल-स्पीति  09
मंडी   07
शिमला 21
सिरमौर 15
सोलन 16
ऊना 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed