फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Mother of 3 children who went shopping for Karva Chauth absconded

Himachal News: करवाचौथ की खरीदारी करने गई 3 बच्चों की मां फरार!, घर से गहने और इतना कैश भी गायब; शिकायत दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 06:12 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 20 Oct 2024 06:12 PM IST
सार

करवा चौथ के दिन एक पति ने अपनी पत्नी के फरार होने की शिकायत दर्ज करवाई है। मामला विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के द्रमण का है। पति ने बताया कि घर में रखे करीब एक लाख के गहने और एक लाख 35 हजार कमेटी का कैश गायब है।
 

विज्ञापन
Himachal News Mother of 3 children who went shopping for Karva Chauth absconded
पुलिस थाना शाहपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

करवा चौथ के दिन विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के द्रमण की एक महिला अपने तीन बच्चों को छोड़कर फरार हो गई है। अब इसको लेकर पति ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


'करवाचौथ का सामान लेने गई थी'
जानकारी के अनुसार शमशेर सिंह निवासी गांव मंझग्रा, डाकघर द्रमण, तहसील शाहपुर ने पुलिस थाना शाहपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी पत्नी पिछले कल 11 बजे शाहपुर बाजार में करवाचौथ का सामान लेने गई थी। शाम तक वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


'गहने और एक लाख 35 हजार कमेटी का कैश गायब'
पति शमशेर सिंह ने बताया कि जब घर आकर उसकी तलाश की तो घर में रखे करीब एक लाख के गहने और एक लाख 35 हजार कमेटी का कैश गायब था। परिवार को शक है कि वह कहीं किसी के साथ फरार हो गई है। उनकी तीन बेटियां हैं। एक दस साल, दूसरी आठ साल और तीसरी चार साल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'महिला की तलाश की जा रही है'
वहीं, इसको लेकर पुलिस थाना शाहपुर के एसएचओ करतार सिंह ठाकुर ने बताया कि पति शमशेर सिंह की शिकायत पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की है। पुलिस की ओर से महिला की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed