{"_id":"6756f11e4b1beb6212051414","slug":"himachal-news-mobile-exploded-suddenly-girl-injured-referred-to-tanda-medical-college-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: फोन पर बात करते समय अचानक फट गया मोबाइल, युवती घायल; टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: फोन पर बात करते समय अचानक फट गया मोबाइल, युवती घायल; टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर
Mon, 09 Dec 2024 07:05 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Mon, 09 Dec 2024 07:05 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में मोबाइल फटने से एक युवती बुरी तरह से घायल हो गई। युवती फोन पर बात रही थी इसी दौरान ये हादसा पेश आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : FREEPIK
विस्तार
विकास खंड सलूणी के बिचुणी गांव में मोबाइल फटने से एक युवती बुरी तरह से घायल हो गई। जिसे चंबा मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। किरण देवी (18) पुत्री चंदू राम निवासी गांव बिचुणी डाकघर खरोठी शनिवार शाम को अपने मोबाइल पर रिश्तेदार से बात कर रही थी, उसी दौरान उसका मोबाइल फट गया। इससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गई।
विज्ञापन
परिजन उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस के जरिये उसे टांडा लेकर रवाना हो गए। जहां पर उसका इलाज चला हुआ है। इस घटना की खबर सुनने के बाद जिलेभर के लोगों में डर का माहौल है। क्योंकि मोबाइल का इस्तेमाल आज के समय में सभी लोग कर रहे हैं। ऐसे में मोबाइल फटने का मामला सामने आने पर सभी लोग डरे हुए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विशाल महाजन ने बताया कि मोबाइल फटने से घायल युवती को उपचार के लिए चंबा में लाया गया था। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन