फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News MLA Captain Ranjit brother accuses him of harassment

Himachal News: विधायक कैप्टन रंजीत पर सगे भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, थाने में शिकायत; पुलिस सुरक्षा मांगी

Wed, 09 Oct 2024 08:32 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Oct 2024 08:32 PM IST
सार

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा के छोटे भाई ने आरोप लगाया है कि कई वर्षों से बड़ा भाई उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। 

विज्ञापन
Himachal News MLA Captain Ranjit brother accuses him of harassment
विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा के छोटे भाई ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस थाना सुजानपुर में इस सिलसिले में शिकायत दी गई है। विधायक के छोटे भाई रमेश चंद ने कहा कि कई वर्षों से बड़ा भाई उन्हें प्रताड़ित कर रहा है। विधायक से उनके परिवार को जान खतरा है। रमेश चंद ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुझे और मेरे परिवार को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। मेरे बेटा सुजानपुर महाविद्यालय में पढ़ता है, उसकी जान को भी खतरा है। मौजूदा समय में विधायक परिवार के साथ कुछ भी कर सकते हैं। अगर भविष्य में मेरे परिवार और मेरे साथ कुछ भी गलत होता है तो उसके जिम्मेदार स्थानीय विधायक और उनके साथ चलने वाले लोग होंगे। सुजानपुर थाना में भी शिकायत पत्र दिया है। विधायक कैप्टन रंजीत सिंह राणा ने कहा कि आरोप पूरी तरह निराधार हैं। अगर रमेश चंद के पास इस शिकायत के कोई भी सबूत हैं तो वह उन्हें प्रस्तुत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed