{"_id":"66e9883b6c6cd334e5098b5c","slug":"himachal-news-last-chance-to-do-b-ed-from-spu-open-round-counseling-on-20th-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News : एसपीयू से बीएड करने का आखिरी मौका, 20 को ओपन राउंड काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News : एसपीयू से बीएड करने का आखिरी मौका, 20 को ओपन राउंड काउंसलिंग
Tue, 17 Sep 2024 07:16 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:16 PM IST
सार
एसपीयू मंडी से संबंद्ध कॉलेजों से बीएड करने का आखिरी मौका है। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए मौके पर ही ऑनलाइन 500 रुपये फीस भरनी होगी।
विज्ञापन
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) से संबंद्ध कॉलेजों से बीएड करने का आखिरी मौका है। यूनिवर्सिटी की बीएड दाखिला कमेटी ने 20 सितंबर को ओपन राउंड ऑफलाइन काउंसलिंग रखी है। दाखिला ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन के नंबरों के आधार पर होगा। काउंसलिंग प्रक्रिया एसपीयू परिसर के ऑडिटोरियम छह में होगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए मौके पर ही ऑनलाइन 500 रुपये फीस भरनी होगी। सीट आवंटन के लिए 37,056 रुपये फीस अदा करनी होगी। इसका भी ऑनलाइन भुगतान होगा। जबकि नॉन एंट्रेस आवेदन फीस 1500 रुपये तय की गई है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के दिन नॉन एंट्रेस फार्म, दसवीं, बाहरवीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आधार कार्ड, हिमाचल प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी लानी होगी। दो पासपोर्ट साइज फोटो, मूल चरित्र प्रमाण पत्र, अवधि होने पर शपथ पत्र लाना होगा। प्रबंधन ने साफ किया है कि आखिरी ओपन राउंड ऑफलाइन काउंसलिंग के दौरान एक बार आवंटित कॉलेज पुन: बदला नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन
उधर, एसपीयू के जनसंपर्क अधिकारी गौरव कपूर ने बताया कि इच्छुक व पात्र अभ्यर्थी ओपन राउंड ऑफलाइन काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया 20 सितंबर सुबह 9:00 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन