फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Jamabandi will be done online with digital signature and QR code notification issued

Himachal News: डिजिटल साइन और क्यूआर कोड सहित होंगी ऑनलाइन जमाबंदी, अधिसूचना जारी

Fri, 07 Nov 2025 08:16 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Nov 2025 08:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन जमाबंदी में डिजिटल हस्ताक्षर और क्यूआर कोड को शामिल किया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Jamabandi will be done online with digital signature and QR code notification issued
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को ऑनलाइन जमाबंदी डिजिटल हस्ताक्षर और क्यूआर कोड सहित मिलेगी। पहले ऑनलाइन जमाबंदी पटवारी के हस्ताक्षर के बिना अपलोड हो रही थी। अब सरकार ने इसमें डिजिटल हस्ताक्षर और क्यूआर कोड को शामिल किया है। राजस्व विभाग ने इसको लेकर जनता से एक सप्ताह के भीतर आपत्तियां और सुझाव मांगे हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव केके पंत ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के दस्तावेज ऑनलाइन किए हैं। यह इसलिए ताकि लोगों को पटवार सर्किल के चक्कर न काटने पड़ें। लोगों को घर द्वार पर सुविधा देने के लिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि राजस्व विभाग ने जमाबंदी को पहले ही ऑनलाइन कर दिया था लेकिन इसमें पटवारियों के डिजिटल हस्ताक्षर को शामिल नहीं किए गए थे। ऐसे में लोगों को पटवारियों के हस्ताक्षर के लिए पटवार सर्किल जाना पड़ रहा था। अब सरकार ने इस प्रक्रिया को सरल कर दिया है। दूसरे, क्यूआर कोड को स्कैन करके भी लोगों को अपनी जमीन की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed