{"_id":"679ccef8931716c27d0bed74","slug":"himachal-news-ips-jp-singh-promoted-two-sp-transferred-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: आईपीएस जेपी सिंह को दी पदोन्नति, दो के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: आईपीएस जेपी सिंह को दी पदोन्नति, दो के तबादले, जानें किसे कहां मिली तैनाती
Fri, 31 Jan 2025 06:54 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 31 Jan 2025 06:54 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने 2 पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। वहीं, आईजी दक्षिणी रेंज जेपी सिंह को एडीजी पद पर पदोन्नत किया है।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईजी दक्षिणी रेंज जेपी सिंह को एडीजी पद पर पदोन्नत किया है। स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों पर ये पदोन्नति की गई है। आईपीएस अधिकारी जेपी सिंह के नए नियुक्ति आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। वहीं, सरकार ने 2 पुलिस अधीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी रमेश छाजटा को पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) पुलिस मुख्यालय शिमला और पुलिस अधीक्षक (लीव रिजर्व) स्टेट विजिलेंस वीरेंद्र कालिया को पुलिस अधीक्षक विजिलेंस मुख्यालय तैनाती दी है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की तरफ से शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। सिविल सर्विस बोर्ड की सिफारिश पर ये तबादला आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन