फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Governor Shiv Pratap became emotional remembering Atal in Prini Manali

Himachal News: मनाली के प्रीणी में अटल को याद कर भावुक हुए राज्यपाल शिव प्रताप

Mon, 14 Oct 2024 06:44 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/नग्गर (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली/नग्गर (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Oct 2024 06:44 PM IST
सार

राज्यपाल शिव प्रताप सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रीणी स्थित आवास पर भी गए। जहां उन्होंने कुछ समय बिताया और अटल के साथ बिताए पलों और स्मृतियों को याद कर भावुक हो गए। 

विज्ञापन
Himachal News Governor Shiv Pratap became emotional remembering Atal in Prini Manali
प्रीणी में अटल को याद कर भावुक हुए राज्यपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जिला कुल्लू के चार दिवसीय दौरे के दौरान राज्यपाल शिव प्रताप सोमवार को मनाली पहुंचे। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रीणी स्थित आवास पर भी गए। परिसर में उन्होंने कुछ समय बिताया और अटल के साथ बिताए पलों और स्मृतियों को याद कर भावुक हो गए। लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल भी साथ रहीं।

विज्ञापन


अटल को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल और हिमाचल वासियों से उन्हें बहुत स्नेह था। वह इसे अपना दूसरा घर मानते थे। उन्होंने यहां के शांत वातावरण में अनेक कविताएं लिखी हैं। वहीं, राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल आर्ट गैलरी और नग्गर कैसल का दौरा भी किया। राज्यपाल ने कहा कि कलाकार निकोलस रोरिक ने हिमाचल की सुंदरता को अपनी कला के माध्यम से तस्वीरों में उकेरा है। यह गैलरी भारत और रूस के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों को दर्शाती है। इससे पूर्व राज्यपाल काई मठ गए। इस दौरान राज्यपाल के सचिव चंद्र प्रकाश वर्मा तथा जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed