{"_id":"6919c86c219251efae0042a8","slug":"himachal-news-fire-breaks-out-in-a-three-storey-house-in-junidhar-rohru-causing-loss-of-lakhs-2025-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohru Fire Incident: रोहड़ू के जुनीधार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohru Fire Incident: रोहड़ू के जुनीधार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान
Sun, 16 Nov 2025 06:20 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:20 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के जुनीधार में तीन मंजिल मकान में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी समय पर घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जुनीधार में आग की भेंट चढ़ा मकान।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
उपमंडल की ग्राम पंचायत करालश के जुनीधार में तीन मंजिल मकान में आग लग गई। घटना में कमरों में रखा सामान जल गया। पीड़ित परिवार को लाखों का संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना रविवार सुबह लगभग 6 बजे हुई। मेहर सिंह नेगी के घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। घर में सो रहे तुंरत बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देख स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयासों में शुरू किए। साथ ही सूचना रोहड़ू स्थित अग्निशमन केंद्र को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी समय पर घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग को आसपास के घरों में फैलने से रोक लिया गया। मकान के तीन कमरे और उनमें रखा सारा घरेलू सामान, अनाज और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक मोहनलाल ब्राक्टा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उधर, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवार को राहत मैनुअल के अनुसार फौरी राहत के तौर पर 10,000 रपये नकद, तिरपाल, खाना बनाने के बर्तन और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गई हैं। राजस्व विभाग नुकसान का विस्तृत आकलन करने में जुट गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
अग्निकांड पीड़ित परिवारों की दी 33 हजार रुपये से मदद
छौहारा विकास मंच ने क्षेत्र की अलग-अलग पंचायतों में हुई आग की घटनाओं के पीड़ित तीन परिवारों को आर्थिक सहायता दी। मंच ने कुलगांव पंचायत के मगवाणी गांव के बिशन लाल, मसली के वीरेंद्र सिंह और आंध्रा पंचायत के बड़ापानू गांव के चमन लाल को तहसीलदार चिड़गांव के माध्यम से 29 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की। इस दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल धमवाड़ी के एनएसएस इकाई की ओर से 4300 रुपये की राशि भी पीड़ित परिवारों को दी गई। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष डॉ. उमेश दाऊटू, विपन नेगी, जीवन नेगी, मनिंदर सीसान, यशविंद्र सिंह रावत, देस राज और अरुण नेगी उपस्थित रहे। विकास मंच के अध्यक्ष डाॅ. दाऊटू ने बताया कि मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अग्निकांड पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।