फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Every activity of the students will be monitored through 360 degree progress card

Himachal News: 360 डिग्री प्रोग्रेस कार्ड से विद्यार्थियों की हर गतिविधि पर रहेगी नजर

Fri, 27 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 27 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड हर विद्यार्थी का होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार करेगा। इस प्रोग्रेस कार्ड के माध्यम से विद्यार्थी की खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक और हर विषय में पढ़ाई को लेकर क्या रुझान है, सब कुछ इस में दर्शाया जाएगा।

विज्ञापन
Himachal News Every activity of the students will be monitored through 360 degree progress card
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में विद्यार्थियों की हर गतिविधि पर 360 डिग्री प्रोग्रेस कार्ड से नजर रखी जाएगी। इस कार्ड में नर्सरी से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों का डाटा रखा जाएगा। इसे देखकर कोई भी अध्यापक विद्यार्थी की प्रतिभा का मूल्यांकन कर सकेगा। यह प्रोग्रेस कार्ड नई शिक्षा नीति में बनाए जाएंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड हर विद्यार्थी का होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार करेगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड हर विद्यार्थी का होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड तैयार करेगा। इस प्रोग्रेस कार्ड के माध्यम से विद्यार्थी की खेल, सांस्कृतिक, सामाजिक और हर विषय में पढ़ाई को लेकर क्या रुझान है, सब कुछ इस में दर्शाया जाएगा। इस कार्ड को बनाने का फायदा होगा कि स्कूल से किसी भी अध्यापक के तबादले के बाद आने वाला नया अध्यापक छात्र के 360 डिग्री प्रोग्रेस कार्ड को देखकर उसकी प्रतिभा का अनुमान लगा सकेगा और उसकी पढ़ाई को उसी के हिसाब से सुचारु किया जा सकेगा।
विज्ञापन


वहीं, इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि नई शिक्षा नीति में छात्रों के 360 डिग्री होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड बनाए जाएंगे। इन कार्डों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक हर विषय की रिपोर्ट को दर्शाया जाएगा। इसके अलावा छात्र का सामाजिक, खेलकूद और अन्य क्षेत्रों में क्या रुझान है, इसे भी दर्ज किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड प्रबंधन की ओर से कार्य शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed