फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Country's highest ice hockey rink will be built in Kaza

Himachal News: काजा में बनाया जाएगा देश का सबसे ऊंचा आइस हॉकी रिंक

Sun, 29 Jun 2025 12:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति)।
संवाद न्यूज एजेंसी, काजा (लाहौल-स्पीति)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 29 Jun 2025 12:23 PM IST
सार

शनिवार को केंद्रीय संसदीय कार्य व जनजातीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने काजा में उच्च ऊंचाई खेल प्रशिक्षण केंद्र, आइस हॉकी रिंक और अत्याधुनिक खेल प्रशिक्षण परिसर की नींव रखी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Country's highest ice hockey rink will be built in Kaza
काजा में आइस हॉकी रिंक का शिलान्यास करते केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और सांसद कंगना रनौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देश का सबसे ऊंचा आइस हॉकी रिंक लाहौल-स्पीति जिले के काजा में बनाया जाएगा। आइस हॉकी को बढ़ावा देने के लिए यहां पर खेल प्रशिक्षण केंद्र और आधुनिक खेल परिसर भी बनाया जाएगा। शनिवार को केंद्रीय संसदीय कार्य व जनजातीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने काजा में उच्च ऊंचाई खेल प्रशिक्षण केंद्र, आइस हॉकी रिंक और अत्याधुनिक खेल प्रशिक्षण परिसर की नींव रखी। इस मौके पर मंडी की सांसद कंगना रनौत मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत इन खेल सुविधाओं पर लगभग 72 करोड़ खर्च किए जाएंगे। यह केंद्र विशेषकर युवाओं के लिए खेल प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। इससे न केवल आइस हॉकी जैसे शीतकालीन खेलों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के विजन के तहत इन परियोजनाओं का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सशक्त बनाना, खेल पर्यटन को प्रोत्साहित करना और क्षेत्रीय विकास को गति देना है। उन्होंने काजा को एक प्रमुख खेल पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम के दौरान मंत्री और सांसद ने पारंपरिक स्पीति लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिसका वीडियो मंत्री ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया। इस अवसर पर विधायक अनुराधा राणा, पूर्व विधायक रवि ठाकुर भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed