Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंडी, कुल्लू और किन्नौर में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की
जिला मंडी, कुल्लू और किन्नौर में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति की मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
विस्तार
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवरुद्ध सड़कों की बहाली एवं राहत कार्य में तेजी लाने को भी कहा। उन्होंने लोगों से नदियों और नालों से दूर रहने और समय-समय पर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पूरे संकल्प के साथ लोगों के साथ खड़ी है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उप-मंडल के ग्राम पंचायत भुहला भड़ियारा के समोहली गांव के निवासी, 4 डोगरा रेजिमेंट के नायब सूबेदार सतीश कुमार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान उनकी वीरता के लिए वीर चक्र से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।
जोगिंदरनगर उपमंडल की बुहला भडियाड़ा पंचायत के समोहली गांव निवासी एवं चार डोगरा रेजिमेंट में सेवारत नायब सूबेदार श्री सतीश कुमार जी को वीर चक्र सम्मान के लिए नामित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) August 17, 2025
आपरेशन सिंदूर में दुश्मन देश पाकिस्तान को धूल चटाने में आपकी महत्वपूर्ण… pic.twitter.com/kcQT4r56ST
मुख्यमंत्री ने कहा कि सतीश कुमार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की सेना को मुहतोड़ जवाब देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और उनकी बहादुरी ने पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को ‘वीरभूमि’ के रूप में जाना जाता है। राज्य के वीर जवानों को विभिन्न अभियानों में उनकी बहादुरी के लिए कई वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।