फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Case filed against two people including MLA Hansraj personal secretary

Himachal News: विधायक हंसराज के निजी सचिव समेत दो पर केस, पीड़ित युवती के पिता ने लगाए थे ये आरोप

Thu, 06 Nov 2025 10:13 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 06 Nov 2025 10:13 PM IST
सार

चुराह के विधायक हंसराज और युवती से जुड़े विवाद में युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के निजी सचिव लेखराज और एक अन्य आरोपी मुनियान खान के खिलाफ अपहरण, धमकाने और जबरन बयान बदलवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Case filed against two people including MLA Hansraj personal secretary
एफआईआर दर्ज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चुराह के विधायक हंसराज और युवती से जुड़े विवाद ने गंभीर मोड़ ले लिया है। युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विधायक के निजी सचिव लेखराज और एक अन्य आरोपी मुनियान खान के खिलाफ अपहरण, धमकाने और जबरन बयान बदलवाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। मामला दर्ज होते ही पुलिस ने तफ्तीश भी तेज कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पिछले साल आरोपी उन्हें और उनकी बेटी को जबरन अगवा कर शिमला ले गए, जहां उन्हें धमकाकर बयान बदलवाया गया। पिता के अनुसार बात न मानने पर घर में आग लगाने की धमकियां दी गईं और बेटी का पुराना मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिया गया। पिता का कहना है कि उनसे भी फोन स्विच ऑफ करवा दिया था। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने मजबूर कर लिखित बयान तैयार करवाया, जिसे बेटी से लाइव आकर पढ़वाया गया।
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी बेटी को वाहन में बैठाकर चंबा कोर्ट ले जाया गया और रास्ते में कहीं उतरने नहीं दिया। घर में उस समय उनकी पत्नी अकेली थी, जिससे डर कर बेटी ने कोर्ट में अपना बयान बदल दिया। घटना के बाद से पूरा परिवार लगातार भय में जी रहा था। अब फिर से डराया-धमकाया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने हिम्मत जुटाकर पुलिस से संपर्क किया। डीएसपी हितेश लखनपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर विधायक हंसराज के निजी सचिव समेत दो पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed