फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News Applications for the 8th, 10th, and 12th grade SOS exams can now be submitted until the 12th

Himachal News: 8वीं, 10वीं और 12वीं की एसओएस परीक्षा के लिए अब 12 तक आवेदन

Fri, 02 Jan 2026 02:01 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 02 Jan 2026 02:01 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2026 में 8वीं-10वीं और 12वीं कक्षा की एसओएस परीक्षाएं करवाएगा। इसके लिए बोर्ड ने 12 जनवरी तक बिना लेट फीस के आवेदन मांगे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News Applications for the 8th, 10th, and 12th grade SOS exams can now be submitted until the 12th
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च 2026 में होने वाली राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षाओं के लिए पात्र अभ्यर्थियों से अब 12 जनवरी तक बिना लेट फीस के आवेदन मांगे हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस पंजीकरण शेड्यूल में बदलाव किया है। वहीं इस दौरान फ्रेश एडमिशन के लिए भी अभ्यर्थी 2000 रुपये लेट फीस के साथ 12 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड मार्च 2026 में 8वीं-10वीं और 12वीं कक्षा की एसओएस परीक्षाएं करवाएगा। उन्होंने बताया कि पात्र अभ्यर्थी री-अपीयर और इंप्रूवमेंट ऑफ परफार्मेंस के लिए 12 जनवरी तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फ्रेश एडमिशन (डायरेक्ट एडमिशन और बिना टीओसी), फ्रेश एडमिशन (टीओसी और री-एडमिशन) के अलावा अतिरिक्त विषय के लिए आवेदन कर सकते हैं। री-अपीयर परीक्षा देने वाले 8वीं कक्षा के अभ्यर्थियों से 800, 10वीं के अभ्यर्थियों से 1000, जबकि 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों से 800 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन

एक साल के भीतर अंक सुधार परीक्षा देने वाले 10वीं और 12वीं के अभ्यर्थियों को 1000-1000 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा 8वीं कक्षा में पंजीकरण करवाने वाले फ्रेश एडमिशन के अभ्यर्थियों से 2400, 10वीं के अभ्यर्थियों से 3000 और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों से 2900 रुपये शुल्क 2000 रुपये लेट फीस के साथ जमा करवाना होगा।

एचपीएस परीक्षा में छाए नौणी विवि के पूर्व छात्र
नौणी विवि के दो पूर्व विद्यार्थियों मेघा सिंह कंवर और आंचल कुमारी ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (एचपीएएस) परीक्षा 2025 में शीर्ष स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। सिरमौर के ग्राम खनिवर की निवासी मेघा सिंह कंवर ने एचपीएएस परीक्षा 2025 में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने वर्ष 2022 में नौणी विश्वविद्यालय के वानिकी महाविद्यालय के सिल्वीकल्चर एवं एग्रोफोरेस्ट्री विभाग से एग्रोफोरेस्ट्री में मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) की डिग्री प्राप्त की। परीक्षा में जिला शिमला के नेरवा के ग्राम घोंटरी निवासी आंचल कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वीरवार को मेघा सिंह कंवर का विश्वविद्यालय में कुलपति, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed