फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News AAP protests outside Sutlej Sadan after taking BBMB chairman hostage

Himachal News: बीबीएमबी चेयरमैन को बंधक बनाकर सतलुज सदन के बाहर आप का धरना, जानें पूरा मामला

Thu, 08 May 2025 09:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (ऊना)।
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (ऊना)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 May 2025 09:23 PM IST
सार

बीबीएमबी के चेयरमैन के सतलुज सदन में प्रवेश करते ही शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में सतलुज सदन के मुख्य गेट को ताला लगाकर उन्हें बंधक बना लिया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal News AAP protests outside Sutlej Sadan after taking BBMB chairman hostage
बीबीएमबी चेयरमैन को बंधक बनाकर सतलुज सदन के बाहर धरन्ने पर बैठे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा को 8500 क्यूसिक अतिरिक्त पानी देने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता यहां नंगल डैम की निगरानी करने में दिन-रात जुटे हुए हैं। वहीं, जैसे ही बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी के नंगल पहुंचे और नंगल डैम से हरियाणा को पानी छोड़ने की भनक पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस को मिली, तो बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता, पंच-सरपंच बीबीएमबी के रेस्ट हाउस सतलुज सदन पहुंच गए।

विज्ञापन


इस दौरान बीबीएमबी के चेयरमैन के सतलुज सदन में प्रवेश करते ही शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस के नेतृत्व में सतलुज सदन के मुख्य गेट को ताला लगाकर उन्हें बंधक बना लिया। गेट के समक्ष बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बीबीएमबी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस प्रदर्शन को देखते हुए सिंचाई मंत्री वीरेंद्र गोयल, चमकौर साहिब से विधायक चरनजीत सिंह चन्नी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Trending Videos

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की शह पर बीबीएमबी मैनेजमेंट धक्का कर रही है, जिसे कभी बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारे पास हरियाणा के लिए एक भी बूंद अतिरिक्त पानी नहीं है, लेकिन इसके बावजूद हम मानवता के आधार पर चार हजार क्यूसिक पानी दे रहे हैं।

उधर, डीआईजी हरचरण सिंह के नेतृत्व में बड़ी संंख्या में पुलिस जवानों की देखरेख में बीबीएमबी चेयरमैन को निकालने का प्रयास किया गया, जिसका आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस जवानों व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की भी हुई। कड़ी मशक्कत व पार्टी कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद बीबीएमबी चेयरमैन को वहां से निकालने में सफलता मिली। वहीं, बीबीएमबी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ चंडीगढ़ जाकर बैठक कर इस मामले का हल निकालेंगे।

विज्ञापन

बीबीएमबी के चेयरमैन केंद्र के इशारे पर कर रहे पंजाब के खिलाफ काम : मान
हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के बीबीएमबी मैनेजमेंट के निर्णय के विरोध में नंगल में बीबीएमबी के विश्राम गृह सतलुज सदन के समक्ष चल रहे आम आदमी पार्टी के धरने में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे। भगवंत मान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा जो मर्जी कर ले, उसे 21 मई से पहले एक भी बूंद अतिरिक्त पानी नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीबीएमबी चेयरमैन कौन होता है नंगल डैम से पानी छोड़ने का निर्णय लेने वाला। पंजाब बीबीएमबी में 60 प्रतिशत का हिस्सेदार है और बीबीएमबी के समस्त अधिकारियों को वेतन का 60 प्रतिशत हिस्सा देता है। इसके बावजूद बीबीएमबी मैनेजमेंट केंद्र के इशारे पर काम करता है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजेदार बात यह है कि बीबीएमबी मैनेजमेंट ने पानी के मुद्दे को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ जो वकील किए हुए हैं, उनकी फीस का 60 प्रतिशत हिस्सा पंजाब सरकार को देना पड़ेगा। यानी फीस भी हम दे रहे हैं और वकील हमारे ही खिलाफ केस लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज जैसे ही उन्हें पता चला कि बीबीएमबी चेयरमैन मनोज त्रिपाठी गुपचुप ढंग से नंगल डैम से पानी छोड़ने आ रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत अपने मंत्रियों को वहां पहुंचने को कहा और खुद भी यहां आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed