{"_id":"6749d274ff14f5b49d0236a0","slug":"himachal-news-a-student-going-to-school-died-after-falling-into-a-ditch-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: स्कूल जा रही छात्रा की खाई में गिरकर मौत, ठोकर लगने से पीछू संजू नाला के पास हादसे का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: स्कूल जा रही छात्रा की खाई में गिरकर मौत, ठोकर लगने से पीछू संजू नाला के पास हादसे का शिकार
Fri, 29 Nov 2024 08:10 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भरमौर (चंबा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 29 Nov 2024 08:10 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के उपमंडल भरमौर की पंचायत बड़ग्रां के भद्राह गांव से मांधा की तरफ स्कूल जा रही छात्रा की खाई में गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन
खाई से छात्रा का शव निकालते पुलिस टीम, परिजन और ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमंडल भरमौर की पंचायत बड़ग्रां के भद्राह गांव से मांधा की तरफ स्कूल जा रही छात्रा की खाई में गिरकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन, ग्रामीण और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच खाई से कड़ी मशक्कत के बाद शव निकाल भरमौर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांधा में जमा दो में पढ़ने वाली 16 वर्षीय वर्षा देवी पुत्री सुभाष शर्मा निवासी भदरा स्कूल जा रही थी। सुबह 9:30 बजे बन्नी गांव के पीछू संजू नाला के पास पहुंचने पर अचानक उसे ठोकर लगी। इससे उसका संतुलन बिगड़ने से वह 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्रा के खाई में गिरने के बाद बेसुध होता देख बच्चों ने चिल्लाना आरंभ कर दिया। बच्चों की आवाजें सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत छात्रा के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद परिजनों और पुलिस टीम ने छात्रा का शव खाई से बाहर निकाला गया। भरमौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ठोकर लगने के बाद खाई में गिरने से छात्रा की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन