फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal News A bullet was fired suddenly from a double barreled gun a 61-year-old woman was injured

Himachal News: दोनाली बंदूक से अचानक चली गोली, 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल

Fri, 21 Mar 2025 04:15 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ी (बिलासपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 21 Mar 2025 04:15 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में गांव निचली दख्यूत में 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल हुई है। 
 

विज्ञापन
Himachal News A bullet was fired suddenly from a double barreled gun a 61-year-old woman was injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के गांव निचली दख्यूत में वीरवार सुबह एक हादसे में 61 वर्षीय महिला गोली के छर्रे लगने से घायल हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक उर्फ लक्की (40) पुत्र अजय कुमार, निवासी गांव दख्यूत, अपने घर के पास जंगल से पैदल जा रहा था। उसके पास एक भरी हुई दोनाली बंदूक थी। रास्ते में झाड़ियों और पेड़ की बेलों के कारण वह अचानक गिर पड़ा, जिससे उसकी बंदूक से फायर हो गया।

विज्ञापन


गोली के छर्रे करीब 70-80 मीटर नीचे रास्ते से गुजर रही सत्या देवी (61) पत्नी जगत राम, निवासी दख्यूत, को लग गए। छर्रे उनके दाहिने पैर में घुटने से नीचे लगे, जिससे वह घायल हो गईं। उन्हें तुरंत उपचार के लिए रेनबो अस्पताल घुमारवीं लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना भराड़ी की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed