{"_id":"6707d8df910d49198d0c25d8","slug":"himachal-news-40-lakhs-given-to-travel-agency-even-before-spain-tour-approval-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: स्पेन टूर की मंजूरी से पहले ही ट्रेवल एजेंसी को दे दिए 40 लाख, अधिकारियों से हो सकती है रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: स्पेन टूर की मंजूरी से पहले ही ट्रेवल एजेंसी को दे दिए 40 लाख, अधिकारियों से हो सकती है रिकवरी
Fri, 11 Oct 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 11 Oct 2024 05:00 AM IST
सार
जायका परियोजना के अधिकारियों ने राज्य सरकार से बिना मंजूरी के ही बुकिंग के नाम पर ट्रेवल एजेंसी को 40 लाख रुपये दे दिए। सरकार ने स्पेन दौरे को मंजूरी नहीं दी है, इसलिए अब बुकिंग करवाने वाले अधिकारियों से 40 लाख की रिकवरी हो सकती है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार से स्पेन दौरे की मंजूरी मिलने से पहले ही जायका परियोजना के अधिकारियों ने बुकिंग के नाम पर ट्रेवल एजेंसी को 40 लाख रुपये दे दिए। अधिकारियों का दल स्टडी टूर पर इसी महीने स्पेन जाने वाला था। ट्रेवल एजेंट के माध्यम से आने-जाने की फ्लाइट के अलावा ठहरने के लिए होटल की बुकिंग के एवज में 40 लाख चुकाए गए। सरकार ने स्पेन दौरे को मंजूरी नहीं दी है, इसलिए अब बुकिंग करवाने वाले अधिकारियों से 40 लाख की रिकवरी हो सकती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से फिजूलखर्ची रोकने को लेकर सख्त आदेशों के बाद जायका परियोजना के अधिकारियों का स्पेन दौरा संकट में घिर गया है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी विदेश दौरे से पहले पिछले दौरों की उपलब्धियों का आकलन किया जाए। स्टडी टूर के नाम पर जनता के पैसों पर मौज-मस्ती सहन नहीं होगी। अधिकारियों के प्रस्तावित स्पेन टूर पर करीब एक करोड़ रुपये खर्चा आना था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आदेशों पर जायका परियोजना के तहत स्पेन के स्टडी टूर से पहले कृषि मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार ने अधिकारियों से परियोजना के तहत पिछले जापान दौरे की उपलब्धियों की रिपोर्ट तलब की थी। अधिकारियों से पूछा गया था कि पिछले दौरे में क्या सीखा, उसे कहां लागू किया और किसानों को क्या लाभ मिला। सूत्रों का कहना है कि अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। जायका परियोजना (जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी, (जेआईसीए) के तहत 10 अधिकारियों का इसी माह स्पेन का टूर प्रस्तावित था।
विज्ञापन