{"_id":"67dbf0e66fa04ebb2f0c8f7a","slug":"himachal-new-pratibha-singh-district-and-block-congress-committees-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal New: प्रतिभा सिंह बोलीं- जल्द घोषित होंगी जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां, इन्हें मिलेगी तवज्जो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal New: प्रतिभा सिंह बोलीं- जल्द घोषित होंगी जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां, इन्हें मिलेगी तवज्जो
Thu, 20 Mar 2025 04:13 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 20 Mar 2025 04:13 PM IST
सार
वीरवार को मंडी में मंडी सदर, बल्ह, सराज द्रंग व जोगिंदर नगर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी मजबूत होगी।
विज्ञापन
प्रतिभा सिंह संबोधित करते हुए।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि उन्हें किसी भी प्रकार से हताश होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मंडी जिले में पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा जो बहुत ही दुखदाई है, पर उन्हें इससे सबक लेते हुए अब आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अब ग्राम पंचायतों व नगर निकायों के चुनाव होने हैं। इसके लिए अभी से सभी को तैयार होना होगा।
उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि इन चुनावों में ऐसे कर्मठ नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाए जिन्हें पार्टी में अभी तक कोई भी मौका या पद नहीं मिला है। इसके लिए तेरा मेरा न होकर जीत की क्षमता रखने वालों को आगे लाना होगा। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जल्द ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी सहित जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां घोषित होगी। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी में कर्मठ व जो पार्टी को समय दे पाए उन्हें पूरी तवज्जो दी जाएगी।
वीरवार को मंडी में मंडी सदर, बल्ह, सराज द्रंग व जोगिंदर नगर ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मलेन की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि अगर संगठन मजबूत होगा तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार भी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बेहतर कार्य कर रही है और उन्हें यह कार्य व सरकार की उपलब्धियां जनता के बीच ले जानी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों को पूरी प्रमुखता दी रही है। उन्होंने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने विकास के नाम पर केवल राजनीति की जबकि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों की हरसंभव मदद की।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के विकास में कोई बाधा नहीं आने दी। उन्होंने कहा कि आपदा की बजह से प्रदेश को जो नुकसान हुआ। उसकी भरपाई करने की वजह से सरकार अपने कुछ कार्यों को समय पर शुरू नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने सभी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार प्रदेश की कोई भी आर्थिक मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय जिस प्रकार से पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने आपदा प्रभावित लोगों की मदद की वह बहुत ही सराहीनय है।
उन्होंने कहा कि संगठन में वरिष्ठ नेताओं सहित पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। प्रतिभा सिंह ने बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं के विचारों का समर्थन करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि जो अपेक्षाए उन्हें उन से हैं उन पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह विकास कार्य आज भी लोग याद करते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों का जो प्यार व विश्वास उनके प्रति है इसे वह कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि आज की यब बैठक शुरुआत है और वह जल्द ही वह प्रदेश के सभी जिलों के सभी ब्लॉकों में पार्टी के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी।