फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Monsoon Session MLA Anil Sharma advice on disaster both parties need to unite

Himachal Monsoon Session: विधायक अनिल की आपदा पर नसीहत, दोनों दलों को एक होने की है जरूरत

Wed, 28 Aug 2024 05:27 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 28 Aug 2024 05:27 PM IST
सार

मंडी के भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को नसीहत दी है कि आपदा को लेकर दोनों दलों को एक होकर सोचने की जरूरत है। 

विज्ञापन
Himachal Monsoon Session MLA Anil Sharma advice on disaster both parties need to unite
शिमला में विधानसभा सत्र के लिए जाते भाजपा विधायक अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए ठोस नीति बनाने की जरूरत है। नियम-130 में आपदा पर चर्चा में भाग लेते हुए मंडी के भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों को नसीहत दी है कि आपदा को लेकर दोनों दलों को एक होकर सोचने की जरूरत है। उन्होंने सड़कों की गुणवत्ता और भवनों के निर्माण को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वे यहां पर स्पेशल पैकेज की बात करते हैं, लेकिन हिमाचल को प्राकृतिक आपदा से आधारभूत ढांचे को हुए नुकसान की सही योजना तैयार कर केंद्र को भेजने की जरूरत है। उन्होंने जिया गांव के समीप खनन को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन


जवाब में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि नदी-नालों में साढ़े सात करोड़ टन पत्थर पड़ा है। सरकार की 75 हजार टन पत्थर उठाने अनुमति है। उन्होंने कहा कि बारिश आने से नदी-नालों का जल स्तर उठ रहा है। यह पानी रिहायशी इलाकों की ओर आ रहा है। नदी-नालों में मिट्टी, रेत, पत्थर और बजरी बारी पड़ी है। कुल्लू में आपदा के बाद 14 साइट की नीलामी की गई थी। इसे 2 करोड़ 47 लाख मिलने थे। नई खनन नीति में जेसीबी को नदी-नालों में खनन की अनुमति दी गई है, जिससे सरकार को 17 से 18 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने अनिल शर्मा की ओर से लगाए गए आरोपों पर कहा कि जिया गांव के समीप नदी में खनन को साइटों की बोली लगाई गई है। 4 करोड़ की बोली लगी थी। इसमें एक करोड़ रुपये जमा हो गया था, लेकिन वन विभाग ने काम रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed