फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Monsoon Session 2024 Kuldeep Rathore said Apples from Iran-Turkey will ruin Himachal economy

Himachal Monsoon Session 2024: कुलदीप राठौर बोले- ईरान-तुर्की का सेब बर्बाद कर देगा हिमाचल की आर्थिकी

Fri, 06 Sep 2024 05:55 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Sep 2024 05:55 PM IST
सार

कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने अफगानिस्तान के रास्ते आने वाले ईरान और तुर्की के सेब से हिमाचल की आर्थिकी बर्बाद होने का मामला उठाया। 

विज्ञापन
Himachal Monsoon Session 2024 Kuldeep Rathore said Apples from Iran-Turkey will ruin Himachal economy
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा में प्रदेश की आर्थिकी में पांच हजार करोड़ रुपये का योगदान करने वाले सेब कारोबार का मामला गूंजा। कांग्रेस विधायक कुलदीप राठौर ने अफगानिस्तान के रास्ते आने वाले ईरान और तुर्की के सेब से हिमाचल की आर्थिकी बर्बाद होने का मामला उठाया। प्रश्नकाल के दौरान राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार की उदासीनता के चलते प्रदेश के बागवानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने चुनावों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से की गई घोषणाओं का जिक्र करते हुए प्रदेश हित में विपक्ष से भी सहयोग की अपील की। राठौर ने कहा कि सेब पर आयात शुल्क 100 फीसदी होना चाहिए।
विज्ञापन


राठौर ने कहा कि ईरान व तुर्की का सेब रोका न गया तो हिमाचल की आर्थिकी तहस-नहस हो जाएगी। राठौर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से इस मामले में केंद्र सरकार से बात करने को कहा, ताकि हिमाचल के बागवानों को राहत मिले। भाजपा विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि सेब और अन्य फलों का रेट बागवान तय करेंगे, वह अभी तक क्यों लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के कार्यकाल में विदेशी सेब पर आयात शुल्क लगाने को लेकर एमओयू साइन किया गया था और उसके बाद यह स्थिति बनी है। उन्होंने गढ के हिसाब से सेब न बिकने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि हिमाचल में दर के हिसाब से सेब बिक रहा है।
विज्ञापन

पीएम मोदी की घोषणा पर गारंटियों में किया था प्रावधान : नेगी
जवाब में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के मुताबिक था। जब प्रधानमंत्री मोदी ने सेब पर आयात शुल्क नहीं बढ़ाया तो वह सेब के दाम खुद तय करने की गारंटी को लागू नहीं कर पाए। कहा कि विदेशों से आने वाले सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने का मामला केंद्र सरकार का है। राज्य सरकार ने आयात शुल्क बढ़ाने को लेकर कई बार केंद्र से पत्राचार किया है लेकिन, अभी तक इस दिशा में केंद्र ने कोई कदम नहीं उठाया। चुनाव के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैलियों में सेब पर आयात शुल्क बढ़ाकर 100 फीसदी करने और सॉफ्ट ड्रिंक में सेब के जूस को 5 फीसदी शामिल करने का भी वादा किया था, लेकिन यह सब जुमले ही साबित हुए। जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से आने वाले सेब पर आयात शुल्क को और कम कर दिया है। हिमाचल में पांच लाख मीट्रिक टन सेब का उत्पादन होता है। भारत 32 देशों से सेब काे आयात करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed