Himachal News: हिमाचल में यहां मस्जिद के समीप लगेगी महाराणा प्रताप की मूर्ति, समुदाय विशेष ने किया था विरोध
Sujanpur News: नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर चार में डोली मस्जिद के समीप तय स्थान पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित होगी। यहीं पर पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। हालांकि यह सुनिश्चित होगा कि यहां पर आवागमन में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड नंबर चार में डोली मस्जिद के समीप तय स्थान पर महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित होगी। यहीं पर पार्क का निर्माण भी किया जाएगा। हालांकि यह सुनिश्चित होगा कि यहां पर आवागमन में किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। नगर परिषद सुजानपुर की बैठक में बुधवार को यह निर्णय लिया है। इस बैठक में नप सुजानपुर की अध्यक्ष शकुंतला देवी, उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता और कार्यकारी अधिकारी अजमेर ठाकुर सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। बैठक में तय स्थान पर मूर्ति लगाने और पार्क बनाने के निर्णय को बराकरार रखा गया है।
बीते दिन यहां पर मूर्ति स्थापित करने का मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध जताया था। इस सिलसिले में इन लोगों ने डीसी हमीरपुर से मुलाकात की थी। जिसके बाद से सुजानपुर प्रशासन को मामले में आगामी निर्देश दिए गए थे। इस बीच स्थानीय लोगों और विश्व हिंदू परिषद ने तय स्थान पर पार्क बनाने और मूर्ति स्थापित करने की मांग उठाई थी। विहिप और स्थानीय लोगों का तर्क है कि नगर परिषद और सरकारी भूमि पर यह निर्माण किया जा रहा है ऐसे में समुदाय विशेष के लोगों का विरोध वाजिब नहीं है। वहीं, नगर परिषद सुजानपुर की बैठक में यह निर्णय भी लिया गया है कि वार्ड नंबर दो के ऐतिहासिक नौण का सौंदर्यकरण कर यहां पर मूर्तियां स्थापित की जाएंगी।
पार्क लगेंगे झूले, कुएं का होगा सौंदर्यकरण
मस्जिद के नजदीक ही पार्क का निर्माण के साथ यहां पर सटे हुए ऐतिहासिक कुएं का जीर्णोद्वार भी किया जाएगा। पार्क में बच्चों के लिए झूले, बेंच भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा कुएं को पौराणिक रूप में सजाकर इसका सौंदर्यकरण किया जाएगा।
पार्क का निर्माण लोगों की सुविधा के लिए किया जा रहा है। यहां पर मूर्ति इस तरह से लगाई जाएगी जिससे किसी को आने जाने में कोई दिक्कत पेश न आए। शहर के सौंदर्यकरण के लिए कार्य किया जा रहा है- अजमेर ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद सुजानपुर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.