फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Linac Accelerator machine will provide cheap treatment to patients in IGMC

Himachal: आईजीएमसी में मरीजों को सस्ता इलाज देगी लिनेक एक्सीलीरेटर मशीन, इन बीमारियों से मिलेगी बड़ी राहत

Sun, 09 Feb 2025 09:49 AM IST
अंकेश डोगरा सुमित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
सुमित ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Feb 2025 09:49 AM IST
सार

आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में आधुनिक लिनेक एक्सीलीरेटर मशीन लगेगी। अब फेफड़े, स्तन और प्रोस्टेट कैंसर की बीमारियों का आधुनिक तकनीक से इलाज करवाने के लिए मरीजों को पीजीआई के चक्कर नहीं काटने होंगे। 

विज्ञापन
Himachal Linac Accelerator machine will provide cheap treatment to patients in IGMC
लिनेक एक्सीलेटर मशीन - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

फेफड़े, स्तन और प्रोस्टेट कैंसर की बीमारियों का आधुनिक तकनीक से इलाज करवाने के लिए अब मरीजों को पीजीआई के चक्कर नहीं काटने होंगे। आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में ही इन मरीजों का उपचार सस्ती दरों पर किया जाएगा। शिमला के अलावा पूरे प्रदेश भर से इलाज करवाने आए मरीजों का इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


मरीजों को मिलेगा सस्ता इलाज
आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में आधुनिक लिनेक एक्सीलीरेटर मशीन लगेगी। अब तक मरीजों को निजी अस्पतालों में बीमारी का इलाज करवाना पड़ता था। इसमें मरीजों का दो से लेकर चार लाख रुपये का खर्च आता है। कई बार तो इसका खर्चा और अधिक बढ़ जाता था। ऐसे में अब 24 करोड़ रुपये की लागत से इस मशीन को अमेरिका से मंगवाया गया है।
विज्ञापन


पीजीआई में आता है इतना खर्चा
कैंसर अस्पताल में मशीन के पहुंचने के बाद इंस्टॉल करने का काम शुरू कर दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि तीन माह में इसे इंस्टॉल कर दिया जाएगा। सस्ती दरों पर मशीन पर विभिन्न बीमारियों की जांच होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा। पीजीआई में इसकी जांच का खर्च 10 से 15 हजार रुपये के बीच आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मशीन ऐसे करती है काम
लिनेक एक्सीलीरेटर एक आधुनिक चिकित्सा उपकरण है। यह उच्च-ऊर्जा वाले विकिरण उत्पन्न करती है, जो कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद करता है। डॉक्टरों का दावा है कि यह कैंसर कोशिकाओं को अत्यधिक सटीकता के साथ निशाना बनाता है। ऐसे में यह मशीन स्वस्थ कोशिकाओं को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाती है। यह कैंसर उपचार के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी कदम हैं।

स्वस्थ कोशिकाओं को नहीं होता नुकसान
लिनेक एक्सीलीरेटर मशीन केवल ट्यूमर वाली जगह पर ही रेडिएशन देती है। यह शरीर की अन्य कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचाती है। अप्रैल महीने के अंत तक इसे इंस्टॉल करने का लक्ष्य रखा गया है- डॉ. मनीष गुप्ता, रेडियोथेरेपी विभागाध्यक्ष आईजीएमसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed