फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Kullu Mother and son died after being hit by stones falling from the hill accident near Ani Punn Khad

Himachal News: पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए मां और बेटे की मौत, आनी पुन्न खड्ड के समीप हादसा

Thu, 17 Jul 2025 07:27 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Jul 2025 07:27 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहे मां-बेटे की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Kullu Mother and son died after being hit by stones falling from the hill accident near Ani Punn Khad
पहाड़ी से पत्थर गिरने से मां-बेटे की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से पहाड़ी क्षेत्रों में खतरा बना हुआ है। आनी की बखनाओं पंचायत की पुन्न खड्ड के समीप वीरवार शाम पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से सड़क से गुजर रहे मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार काथला गांव की 30 वर्षीय रवीना भारती अपने 14 वर्षीय बेटे सुजल को सरस्वती विद्या मंदिर चवाई से लेकर घर लौट रही थीं। सुजल आठवीं कक्षा का छात्र था। हादसा उस समय हुआ, जब रवीना और सुजल स्कूल से लौटते हुए पुन्न खड्ड तक गाड़ी से पहुंचे और वहां से अपने गांव काथला की ओर आधा घंटा पैदल चढ़ाई शुरू करने वाले थे। सड़क से उतरते ही करीब 50 कदम की दूरी पर दोनों पर पहाड़ी से पत्थर गिरे। क्षेत्र में हल्की बारिश हो रही थी, जिस कारण दोनों ने छाता ले रखा था।
विज्ञापन


पत्थर गिरने से दोनों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। रवीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुजल ने भी कुछ देर में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। रवीना के साथ काथला वार्ड की वार्ड सदस्य भी थीं। पंचायत प्रधान अमित ठाकुर ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। सरस्वती विद्या मंदिर चवाई के प्रधानाचार्य प्रकाश ने सुजल की आकस्मिक मृत्यु को विद्यालय के लिए बड़ी क्षति बताया। एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने पीड़ित परिवार को 50 हजार रुपये की फौरी राहत देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों को आनी अस्पताल लाया गया है, जहां पोस्टमार्टम के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। -चंद्रशेखर कायथ, डीएसपी आनी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed