{"_id":"69195cc5f8b0c49ede0c1c61","slug":"himachal-kangra-son-drug-addiction-turns-mother-into-a-criminal-buys-chitta-for-rs-10000-arrested-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: नशेड़ी बेटे की लत ने मां को भी बना दिया अपराधी, 10 हजार रुपये में खरीदा चिट्टा; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: नशेड़ी बेटे की लत ने मां को भी बना दिया अपराधी, 10 हजार रुपये में खरीदा चिट्टा; गिरफ्तार
Sun, 16 Nov 2025 10:40 AM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:40 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में देहरा पुलिस ने देहरा-ज्वालामुखी रोड पर तलाई में एक महिला को सात ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ दबोचा, जो इसे पंजाब के जालंधर से अपने बेटे के लिए खरीदकर ला रही थी। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल में चिट्टा बना मुसीबत।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच शनिवार को देहरा पुलिस की कार्रवाई ने एक बेहद दर्दनाक और कड़वी सच्चाई उजागर कर दी। नशे की लत अब परिवार को भी अपराध की राह पर धकेल रही है। देहरा-ज्वालामुखी रोड पर तलाई में पुलिस ने एक महिला को सात ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ दबोचा, जो इसे पंजाब के जालंधर से अपने बेटे के लिए खरीदकर ला रही थी।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ ने पूरे मामले को और भी झकझोर दिया। मूल रूप से जालंधर निवासी यह महिला वर्षों से ज्वालामुखी में अपने परिवार के साथ रह रही है। उसने कबूल किया कि बेटा हेरोइन का आदी है और उसकी तड़प को देखते हुए वह मजबूर होकर खुद सप्लाई लेने चली गई।
विज्ञापन
लगभग 10 हजार रुपये की हेरोइन वह केवल बेटे की लत पूरी कराने के लिए लेकर आ रही थी। यह गिरफ्तारी बताती है कि नशे का जहर सिर्फ युवाओं को नहीं, पूरे परिवारों को अपराध के अंधेरे में धकेल रहा है। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने कहा कि तलाई में पुलिस की नियमित नाकाबंदी थी। संदेह होने पर महिला को रोका गया और तलाशी में चिट्टा बरामद हुआ। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
उटलैहड़िया गांव में पुलिस ने छापामारी कर 9.42 ग्राम चिट्टा और 60 हजार रुपये नकदी बरामद की है। पुलिस ने वीरो देवी और उसके बेटे नामवीर उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से नशा तस्करी में सक्रिय बताए जा रहे हैं। न्यायालय ने दोनों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।