फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Ka Mausam Cold wave in the morning and evening rain snowfall weather update

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में शीतलहर, कल मौसम साफ, कब होगी बारिश और बर्फबारी? मौसम अपडेट एक क्लिक में

Sat, 08 Feb 2025 12:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 08 Feb 2025 12:06 PM IST
सार


हिमाचल प्रदेश में आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 फरवरी को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन
Himachal Ka Mausam Cold wave in the morning and evening rain snowfall weather update
लाहौल के सिस्सू में बर्फ से ढकी घाटी का नजारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्र सुबह और शाम के समय शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। नाहन और पांवटा साहिब के अलावा प्रदेश के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम चल रहा है। आठ मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। 10 फरवरी को भी मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


मौसम बदला,चोटियों में गिर फाहे से बढ़ी कड़ाके की ठंड
वहीं, जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में मौसम बदल गया है और शनिवार को रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों में सुबह से रुक-रुक कर फाहे गिर रहे हैं। जिसे कुल्लू से लेकर लाहौल तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। खासकर लाहौल में शीतलहर चल रही है। वहीं बर्फबारी के बाद पिछले पांच दिनों से अटल टनल रोहतांग होकर निगम की बसों की आवाजाही बंद है। लाहौल घाटी के भीतर भी बस सेवा ठप होने से लोग टैक्सियों में सफर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली।  शुक्रवार को लाहौल में 100 और कुल्लू में एक हाईवे के साथ चार सड़कें ठप हैं। अटल टनल रोहतांग शुक्रवार को छोटे वाहनों के लिए खुल गई है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 26.2, बिलासपुर में 24.4, कांगड़ा में 23.1, सोलन में 22.5, मंडी में 22.2, नाहन में 22.3, चंबा में 21.1, धर्मशाला में 21.0, शिमला में 17.2, मनाली में 14.8 और कल्पा में 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed