फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   reshuffle in himachal police department sukhu govt transfer ips hpas and hp cadre officers

Transfers In HP: हिमाचल के पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, चार जिलों के एसपी समेत 77 आईपीएस, एचपीएस के तबादले

Wed, 05 Nov 2025 07:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 05 Nov 2025 07:08 PM IST
सार

Himachal Transfers News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 आईपीएस का ट्रांसफर, चार आईपीएस को एडिशनल चार्ज और 61 एचपीएस पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
reshuffle in himachal police department sukhu govt transfer ips hpas and hp cadre officers
तबादले। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। 81 पुलिस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेशों में 62 एचपीएस अधिकारी हैं। इनमें चार जिलों के एसपी बदले गए हैं और तीन जिलों में एसपी की स्थायी नियुक्ति दी गई है। आईपीएस अधिकारियों के बजाय हिमाचल मूल के छह गैर आईपीएस अधिकारियों को जिलों के एसपी की स्थायी कमान सौंपी गई है और कुल सात जिला कप्तानों की स्थायी नियुक्ति के आदेश हुए हैं। वहीं, 15 आईपीएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं, जबकि चार को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। सुक्खू सरकार का पुलिस महकमे में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल है।

विज्ञापन

एचपीएस अधिकारियों में वर्ष 2006 बैच के मदन लाल -2 को कुल्लू, 2007 बैच के सुशील कुमार को जिला किन्नौर, 2007 बैच के विजय कुमार को जिला चंबा और 2008 बैच के कुलभूषण वर्मा को पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस अधीक्षकों की नियुक्तियां दी गई हैं। इसके साथ ही 2007 बैच के ही विनोद कुमार -2 को पुलिस जिला बद्दी में स्थायी नियुक्ति मिली है। उनके पास पहले ही इस पद का कार्यभार था। 2007 बैच के बलवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के रूप में वर्तमान पुलिस अधीक्षक की सेवानिवृत्त के बाद नियुक्ति मिलेगी। इन एचपीएस अधिकारियों के अलावा एसपी कांगड़ा के रूप में आईपीएस अधिकारी अशोक रतन को स्थायी नियुक्ति दी गई है। वह नुरपूर जिला के एसपी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आईपीएस अधिकारियों में एडीजीपी कानून व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी को एडीजीपी जेल के पद पर बदला गया है। इसके साथ ही आईजी प्रेम कुमार ठाकुर को पुलिस अकादमी शिमला, डॉ. डीके चौधरी डीआईजी साइबर क्राइम धर्मशाला, अनुपम शर्मा को डीआईजी साइबर क्राइम शिमला, रंजना चौहान को डीआईजी लीव रिजर्व मानवाधिकार आयोग, कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन और मानव वर्मा को एसपी कंपलसरी वेटिंग आफिसर, अभिषेक यादव को एआईजी पुलिस मुख्यालय शिमला, अभिषेक एस को एसपी कानून व्यवस्था शिमला, अतिथि सिंह को एसपी विजिलेंस धर्मशाला, गौरवजीत सिंह को एसडीपीओ नाहन, मेहर पंवार को एएसपी शिमला लगाया गया है।

विज्ञापन

इसके साथ ही एचपीएस अधिकारियों में भूपिंद्र सिंह-1 को एसपी पीटीसी डरोह, दिनेश कुमार को एएसपी सीआईडी शिमला, बदरी सिंह को एएसपी आईआरबी 2 सकोह, सागर चंद्र को एएसपी आईआरबी छठी धौलाकुंआ, अमित कुमार-1 को एएसपी आईआरबी प्रथम बनगढ़, नरेंद्र कुमार को एएसपी नाहन, राजेश कुमार -11 को एएसपी आईआरबी पांचवीं बस्सी, अजय कुमार -1 को एएसपी विजिसेंस सिरमौर, नरवीर सिंह को एएसपी विजिलेंस शिमला, राजेंद्र कुमार को एएसपी कांगड़ा, मनोज कुमार को एएसपी आईआरबी प्रथम बनगढ़, अभिमन्यु वर्मा को एएसपी मंडी, रेणू कुमारी को एएसपी एएनटीएफ कांगड़ा, तरणजीत सिंह को एएसपी विजिलेंस कार्यालय बिलासपुर, नवदीप सिंह को एएसपी सीआईडी शिमला, ब्रह्मदास को एएसपी विजिलेंस कार्यालय कांगड़ा, योगेश रोल्टा को एएसपी आईआरबी पांचवीं बस्सी, भूपिंद्र सिंह को एएसपी सीआईडी मंडी, मुनीष को एएसपी विजिलेंस हमीरपुर, रत्तन सिंह को कमांडेट होमगार्ड मुख्यालय शिमला।

प्रताप सिंह को डीएसपी आईआरबी छठी धौलाकुआं, जेतेंद्र कुमार को डीएसपी प्रोजेक्ट सिक्योरिटी आफिसर बीबीएमबी तलवाड़ा, हरीश कुमार शर्मा को डीएसपी एचपीएपी बटालियन जुन्गा, योगेंद्र दत्त को डीएसपी विजिलेंस बद्दी, कमल किशोर को डीएसपी पांचवीं आईआरबी बस्सी, बलदेव दत्त को डीएसपी मुख्यालय चंबा, अनिल कुमार -1 को एसडीपीओ परवाणू, अरुण मोदी को डीएसपी विजिलेंस सोलन, डॉ. प्रतिभा चौहान को डीएसपी पांचवीं आईआरबी बस्सी, कर्ण सिंह गुलेरिया को डीएसपी सीआईडी उत्तरी रेंज धर्मशाला, गुलशन नेगी को डीएसपी शहरी शिमला, संजय शर्मा को एसडीपीओ दाडलाघाट, अनिल कुमार -5 को एसडीपीओ अंब, रमाकांत ठाकुर को डीएसपी पहली आईआरबी बनगढ़, तिलक राज को डीएसपी एचपीआईपीएस डरोह, डॉ. वसुधा सूद को एसडीपीओ देहरा, सिद्दार्थ शर्मा को डीएसपी मुख्यालय नाहन, अजय कुमार -3 को एसडीपीओ ठियोग, विजय कुमार को डीएसपी विजिलेंस कुल्लू, मुकेश कुमार को डीएसपी पीटीसी डरोह, कैलाश चंद को डीएसपी एसडीआरआफ धर्मशाला, सुनील कुमार को एसडीपीओ संगढ़ाह, संजय कुमार को डीएसपी मुख्य सुरक्षा अधिकारी हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला।

राजीव मेहता को डीएसपी चौथी आईआरबी जंगलबैरी, शेर सिंह -2 को एसडीपीओ चुवाड़ी, अनिल ठाकुर -8 को डीएसपी विजिलेंस किन्नौर, संदीप कुमार को डीएसपी विजिलेंस मुख्यालय शिमला, गौरी दत्त को डीएसपी एसडीआरएफ जुन्गा, हरनाम सिंह को एसडीपीओ रामपुर, रीता देवी को डीएसपी तीसरी आईआरबी पंडोह, मानवेंद्र ठाकुर को डीएसपी मुख्यालय शिमला, नरेश कुमार को डीएसपी विजिलेंस लीव रिजर्व व एसआईयू शिमला, विजय कुमार को एसडीपीओ पावंटा साहिब, संदीप शर्मा को एसडीपीओ बैजनाथ के साथ एसडीपीओ पालमपुर का अतिरिक्त कार्यभार, चंद किशोर को एसडीपीओ करसोग और योगराज को एसडीपीओ बद्दी तैनाती दी है।

चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार
प्रदेश सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए हैं। इनमें एडीजीपी सीआईडी ज्ञानेश्वर सिंह को एसटीएफ शिमला, आईजी विजिलेंस विमल गुप्ता को आईजी एपीटी, डीआईजी टीटीआर गुरदेव चंद शर्मा को डीआईजी कानून व्यवस्था, डीआईजी उत्तरी रेंज धर्मशाला सौम्या को पीटीसी डरोह में प्रधानाचार्य का अतिरिक्त कार्यभार दिया है।

पहले बार एक साथ 6 एचपीएस को जिलों में एसपी की स्थायी नियुक्ति
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पहली बार महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एक साथ 6 जिलों में पुलिस अधीक्षकों की स्थायी नियुक्ति दी है। इससे पूर्व वर्ष 2014 से 2017 के बीच शिमला में डीडब्ल्यू नेगी को एसी लगाया गया था, उस समय अंदरखाते आईपीएस लॉबी नाराज थी। अब सुक्खू सरकार ने हिमाचल मूल के गैर आईपीएस अधिकारियों को जिलों की कप्तानी देकर उन पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed