फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal How complete are the budget announcements of CM Sukhu answers sought from administrative secretaries

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणाएं कितनी पूरी, प्रशासनिक सचिवों से जवाब तलब

Sun, 19 Oct 2025 10:12 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 19 Oct 2025 10:12 AM IST
सार

हिमाचल सरकार के वित्त विभाग द्वारा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में पूरी की गई बजट घोषणाओं पर सभी प्रशासनिक सचिवों से जवाबतलबी की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal How complete are the budget announcements of CM Sukhu answers sought from administrative secretaries
वित्त विभाग हिमाचल प्रदेश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की इस वित्त वर्ष की पहली छमाही में पूरी की गई बजट घोषणाओं पर सभी प्रशासनिक सचिवों से जवाबतलबी की गई है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों से ब्योरा मांगा है। इससे संबंधित विवरण पर प्रशासनिक सचिवों से 27 अक्तूबर को विचार-विमर्श होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी इन बजट घोषणाओं की समीक्षा के लिए इस दिन मंडे मीटिंग बुलाई है। नए मुख्य सचिव संजय गुप्ता ब्यूरोक्रेसी के प्रमुख के तौर पर इस बैठक में पहली बार शामिल होंगे।

विज्ञापन

दिवाली के बाद राज्य सरकार सीएम सुक्खू की बजट घोषणाओं की समीक्षा करेगी। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल का तीसरा बजट 17 मार्च 2025 को पेश किया था। वित्तीय वर्ष 2025-26 का यह बजट भाषण मुख्यमंत्री ने 219 बिंदुओं पर केंद्रित किया था। सीएम सुक्खू ने 58 हजार 514 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट प्रस्तुत किया था। सीएम ने बजट घोषणाएं करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के लिए कृषि, बागवानी, पशुपालन व संबद्ध क्षेत्रों  का विकास और विस्तार का एलान किया था। पर्यटन, समाज कल्याण, स्वरोजगार, हरित ऊर्जा, स्वास्थ्य, स्वच्छ पेयजल, परिवहन, उद्योग, सड़कों-पुलों, उद्योगों, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, शहरी विकास, राजस्व, आपदा व कर्मचारियों से जुड़ी कई घोषणाएं की थीं। इन घोषणाओं में से कितनी पूरी हुईं और कितनी अधरी हैं। इस पर विस्तार से मंत्रणा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की घोषणाओं को दिसंबर से पहले पूरा करने पर फोकस
पंचायत चुनाव को लक्षित कर ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकतर घोषणाओं को दिसंबर से पहले पूरा करने पर फोकस किया जा रहा है। दिसंबर के बाद पंचायतों के चुनाव कभी भी हो सकते हैं। कांग्रेस पंचायती राज संस्थाओं में अपना दमखम दिखाने के लिए भी इस वित्त वर्ष की सीएम की बजट घोषणाओं को समय रहते लागू करना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed