फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal govt will expand the scope of e-services on the lines of Karnataka Rajesh Dharmani met DK Shivkumar

Rajesh Dharmani: कर्नाटक की तर्ज पर ई सेवाओं का दायरा बढ़ाएगी हिमाचल सरकार, धर्माणी की DK शिवकुमार से मुलाकात

Thu, 10 Oct 2024 08:52 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 10 Oct 2024 08:52 PM IST
सार

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से दोनों राज्यों की योजनाओं पर चर्चा की। धर्माणी ने बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी ऑफ सिटीजन सर्विस निदेशालय का दौरा कर सिटीजन सर्विस सेवा के बारे में जाना। 

विज्ञापन
Himachal govt will expand the scope of e-services on the lines of Karnataka Rajesh Dharmani met DK Shivkumar
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

कर्नाटक की तर्ज पर हिमाचल में भी ई सेवाओं का दायरा बढ़ाया जाएगा। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बंगलूरू में सिटीजन सर्विस सेवा के तहत दी जा रही 850 सेवाओं की जानकारी जुटाई। उन्होंने कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से दोनों राज्यों की योजनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन


धर्माणी ने बेंगलुरु में इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी ऑफ सिटीजन सर्विस निदेशालय का दौरा कर सिटीजन सर्विस सेवा के बारे में जाना। ईडीसीएस के माध्यम से लोगों को तकनीकी रूप से एकीकृत तरीके से 850 से अधिक सेवाएं दी जा रही हैं। धर्माणी ने कहा कि हिमाचल के लोगों को घर-द्वार पर बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए इस तरह के नवाचार अपनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हाइड्रो पावर, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इन क्षेत्रों में संयुक्त उद्यम स्थापित करने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

धर्माणी ने कहा कि हिमाचल को आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के लिए प्रदेश सरकार राज्य के संसाधनों का समग्र उपयोग सुनिश्चित कर रही है। सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जल विद्युत और नवीकरणीय ऊर्जा का दोहन करने पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। राज्य में हरित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीके शिव कुमार ने तकनीकी शिक्षा मंत्री को इन क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया। धर्माणी ने कर्नाटक में तकनीक कौशल विकास और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे विविध आयामों को जानने के लिए टीम लीज डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड कर्नाटक के सीईओ नीति शर्मा से भी भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed