फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Girl falls from zip line in Manali video goes viral accident happened in Nehru Kund a week ago

Himachal : मनाली में जिप लाइन से गिरी बच्ची, वीडियो हो रहा वायरल; एक सप्ताह पहले नेहरु कुंड में हुआ था हादसा

Sun, 15 Jun 2025 06:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 15 Jun 2025 06:03 PM IST
सार

नागपुर से मनाली घूमने आए एक परिवार की एक बच्ची जिप लाइन से गिरकर घायल हो गई। जिसका वीडियो अब एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Girl falls from zip line in Manali video goes viral accident happened in Nehru Kund a week ago
मनाली में जिप लाइन से गिरी बच्ची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पर्यटन नगरी के नेहरु कुंड इलाके में जिप लाइन से गिरकर एक बच्ची घायल हो गई है। हालांकि, मामला आठ जून का है, लेकिन एक सप्ताह के बाद सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल हुआ है। हैरत यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों ने मामला दर्ज करवाने से इंकार किया। पर्यटन विभाग ने भी वीडियो वायरल होने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन




आठ जून को महाराष्ट्र के नागपुर से घूमने आई 10 वर्षीय तृषा पुत्री प्रफुल्ल नेहरु कुंड में जिप लाइन कर रही थी। बीच में पहुंचते ही रस्सी टूटने के कारण वह लगभग 30 फीट नीचे खाई में गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मनाली अस्पताल लाया गया था। वहां से उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया। परिजन उसे नागपुर लेकर गए। उसका इलाज नागपुर अस्पताल में चल रहा है। एक सप्ताह बाद इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Mandi News: सिलिंडर फटने से धमाका, घर की दूसरी मंजिल पर स्टोर के उड़े परखचे; लाखों का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि परिजनों ने मामला दर्ज करवाने से इंकार किया था। लिहाजा, मामला दर्ज नहीं किया गया। उधर, जिला पर्यटन अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे चिरंजी लाल ने बताया कि वीडियो के आधार पर जिप लाइन संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed