{"_id":"67bdc70c4cc28c3a890be172","slug":"himachal-ghota-will-not-be-available-in-many-temples-of-manali-kheer-and-fruits-will-be-available-as-prasad-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: नशे पर वार! मनाली के कई मंदिरों में नहीं मिलेगा घोटा, खीर और फल मिलेंगे प्रसाद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: नशे पर वार! मनाली के कई मंदिरों में नहीं मिलेगा घोटा, खीर और फल मिलेंगे प्रसाद में
Tue, 25 Feb 2025 07:05 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 25 Feb 2025 07:05 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के सियाल और सियाली महादेव मंदिर मनाली बाजार समेत ब्राण गांव के नीलकंठ महादेव मंदिर में भी घोटा की जगह खीर, फल आदि का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
भांग का घोटा (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में अब देव समाज भी आगे आ गया है। इस बार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में भांग के घोटे का प्रसाद नहीं बनेगा। सियाल और सियाली महादेव मंदिर मनाली बाजार समेत ब्राण गांव के नीलकंठ महादेव मंदिर में भी घोटा की जगह खीर, फल आदि का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
हर साल महाशिवरात्रि पर शिवालयों में भांग का घोटा बनाया जाता है, जिसे हजारों भक्त प्रसाद के रूप में ग्रहण करते हैं। मगर इस वर्ष सामाजिक चेतना के तहत घोटा न बनाने का निर्णय लिया गया है। खासतौर पर नीलकंठ महादेव मंदिर ब्राण में पहली बार इस परंपरा को बदला गया है। वहां इस साल भक्तों को साबुदाने की खीर बांटी जाएगी। सियाली महादेव मंदिर और सियाल में भी इसी परंपरा को अपनाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
सियाली महादेव के कारदार जयचंद ठाकुर ने बताया कि सियाल और बनसारी गांव के लोगों की बैठक में यह फैसला लिया गया कि चिट्टा और अन्य घातक नशों के खिलाफ जो अभियान चल रहा है, उसे मजबूती देने के लिए घोटा बांटने की परंपरा भी समाप्त की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने एकमत होकर इस बार घोटा नहीं बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि बाजार और सियाल दोनों ही शिव मंदिरों में घोटा नहीं बनेगा। भक्तों को खीर, फल और अन्य प्रसाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन