फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Fraud via fake trading apps; cybercriminals targeting the youth.

हिमाचल: फर्जी ट्रेडिंग एप से ठगी, साइबर अपराधी युवाओं को बना रहे निशाना

Mon, 15 Jun 2026 08:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 15 Jun 2026 08:59 PM IST
सार

प्रदेश में साइबर अपराधियों का एक गिरोह सक्रिय है। यह अपराधी फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए युवाओं को निशाना बना रहे हैं। कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उन्हें ठगा जा रहा है।
 

विज्ञापन
Himachal: Fraud via fake trading apps; cybercriminals targeting the youth.
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में साइबर अपराधियों का एक गिरोह सक्रिय है। यह अपराधी फर्जी ट्रेडिंग एप के जरिए युवाओं को निशाना बना रहे हैं। कम समय में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उन्हें ठगा जा रहा है। ठग फेसबुक, टेलीग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं। ऑनलाइन विज्ञापनों और नकली निवेश एप का प्रचार करते हैं। विश्वसनीयता बनाने के लिए पीड़ितों को ऑनलाइन ग्रुप में जोड़ा जाता है। वहां विशेषज्ञ मुफ्त व्यापार सुझाव देने का नाटक करते हैं। फिर एक फर्जी एप डाउनलोड करवाकर पंजीकरण विवरण लिए जाते हैं।

विज्ञापन

शुरुआती निवेश पर डिजिटल स्क्रीन पर फर्जी मुनाफा दिखाया जाता है। इससे उपयोगकर्ता को लगता है कि उसका निवेश वाकई बढ़ रहा है। लोग इस झांसे में आकर और अधिक रकम जमा कर देते हैं। पैसे निकालने का प्रयास करने पर निकासी अनुरोध अस्वीकार कर दिया जाता है। पीड़ितों के खाते ब्लॉक कर दिए जाते हैं और धोखाधड़ी वाले एप गायब हो जाते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई भी वैध प्लेटफॉर्म निश्चित या असामान्य रूप से उच्च रिटर्न का दावा नहीं करता। जनता को अपने व्हाट्सएप, जीमेल और बैंकिंग एप पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन चालू रखने की सलाह दी गई है। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed