फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Former minister Vidya Stokes turns 98 CM Sukhu visits her home to extend his best wishes

हिमाचल: 98 साल की हुईं पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स, सीएम ने घर पहुंचकर दीं शुभकामनाएं; जानें इनके बारे में

Mon, 08 Dec 2025 09:25 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Dec 2025 09:25 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
Himachal Former minister Vidya Stokes turns 98 CM Sukhu visits her home to extend his best wishes
पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से मिलते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व कैबिनेट मंत्री विद्या स्टोक्स सोमवार को 98 साल की हो गईं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनसे भेंट कर शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स से उनके घर जाकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सुक्खू ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में कहा कि विद्या स्टोक्स की दीर्घ राजनीतिक अनुभव रहा है। वह सरलता और सेवा भाव के चलते सबके लिए प्रेरणा स्रोत रही हैं। वह हमेशा स्वस्थ रहें और अपना आशीर्वाद इसी तरह हम सब पर बनाए रखें।
विज्ञापन


यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूर्व मंत्री विद्या स्टाेक्स के करीबी रहे हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा में विद्या स्टोक्स हमेशा सहयोगी रही हैं। भूमिया एस्टेट स्थित विद्या स्टोक्स के आवास पर ठियोग निर्वाचन क्षेत्र से भी कई नेता पहुंचे। यहां प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल के अलावा कांग्रेस नेताओं में अमित नंदा, विवेक थापर, जोगेंद्र कंवर समेत कई अन्य लोग भी उनके आवास पर शुभकामनाएं देने पहुंचे। विद्या स्टोक्स की बेटी सुधा भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। सुधा को अमेरिका की नागरिकता प्राप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टोक्स ने 54 साल से नहीं खाया अन्न
विद्या स्टोक्स ने 44 वर्ष की आयु में अन्न त्याग दिया था। वह केवल फलाहार ही करती हैं। भोजन के मामले में वह हमेशा सतर्क रही हैं। उनके अच्छे स्वास्थ्य का यह भी कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed