फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Flights Between Shimla and Delhi Now Operate Seven Days a Week; New Schedule Released

हिमाचल: शिमला-दिल्ली के बीच अब सप्ताह के सातों दिन उड़ान, एलायंस एयर ने जारी किया नया शेड्यूल

Fri, 22 May 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 May 2026 05:00 AM IST
सार

 एलायंस एयर ने शिमला-दिल्ली रूट पर सप्ताह के सातों दिन विमान सेवा संचालित करने का फैसला लिया है। कंपनी की ओर से जारी नए शेड्यूल में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण शिमला एयरपोर्ट प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन
Himachal: Flights Between Shimla and Delhi Now Operate Seven Days a Week; New Schedule Released
शिमला प्लाइट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पर्यटन सीजन के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एलायंस एयर ने शिमला-दिल्ली रूट पर सप्ताह के सातों दिन विमान सेवा संचालित करने का फैसला लिया है। कंपनी की ओर से जारी नए शेड्यूल में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण शिमला एयरपोर्ट प्रबंधन को इसकी जानकारी दी गई है। अब तक मंगलवार को इस रूट पर उड़ान सेवा उपलब्ध नहीं थी। नए शेड्यूल के अनुसार, शिमला-धर्मशाला रूट पर भी अब हफ्ते में छह दिन यानी सोमवार से शनिवार तक रोजाना फ्लाइट संचालित होगी। अभी इस रूट पर रविवार और मंगलवार को उड़ान सेवा बंद रहती थी। वीकेंड पर बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचते हैं। ऐसे में रविवार को भी दिल्ली-शिमला-दिल्ली रूट पर विमान सेवा संचालित होने से विशेष रूप से हाईएंड टूरिस्ट को लाभ मिलेगा। वहीं, शिमला और धर्मशाला के बीच छह दिन नियमित उड़ानों से दोनों शहरों के बीच आवागमन और आसान होगा।

विज्ञापन

एक दिन पहले सर्वाधिक 68 यात्रियों ने शिमला-दिल्ली रूट पर किया सफर

पर्यटन सीजन के रफ्तार पकड़ने के बाद विमान सेवा के माध्यम से शिमला आने वाले यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। बुधवार को सर्वाधिक 68 यात्रियों ने शिमला-दिल्ली के बीच हवाई सैर की। दिल्ली से शिमला 29 यात्री विमान से पहुंचे, जबकि शिमला से दिल्ली लिए 25 यात्रियों को लेकर विमान रवाना हुआ। शिमला और धर्मशाला के बीच सात-सात यात्रियों ने यात्रा की। इससे पहले एलायंस एयर ने दिल्ली-शिमला, शिमला-दिल्ली, शिमला-धर्मशाला, धर्मशाला-शिमला के बीच डायनेमिक प्राइसिंग खत्म कर दी थी। जिसके तहत यात्री चाहे छह माह पहले अपनी टिकट बुक करे या दो दिन पहले उसे एक ही किराया चुकाना होगा। डायनेमिक प्राइसिंग में जितने समय बाद की टिकट बुक की जाती है, उतनी सस्ती पड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए अब शिमला और दिल्ली के बीच सप्ताह के सातों दिन विमान सेवा संचालित होगी। शिमला और धर्मशाला के बीच सोमवार से शनिवार तक रोजाना फ्लाइट उपलब्ध रहेगी।- सतीश कुमार, निदेशक भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण शिमला एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed