फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal FCA Process application for construction of Jalori tunnel started

Himachal News: जलोड़ी टनल निर्माण को लेकर एफसीए आवेदन की प्रकिया शुरू, एलाइनमेंट की होगी फील्ड वेरीफिकेशन

Thu, 17 Jul 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा गौरीशंकर, कुल्लू।
गौरीशंकर, कुल्लू। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 17 Jul 2025 05:00 AM IST
सार

जलोड़ी टनल के निर्माण को लेकर प्रोजेक्ट के लिए एफसीए के आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal FCA Process application for construction of Jalori tunnel started
10280 फुट ऊंचे जलोड़ी दर्रा से नीचे बनेगी 4.2 किमी लंबी टनल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बहुचर्चित जलोड़ी टनल के निर्माण को लेकर धरातल पर हरकत शुरू हो गई है। इस प्रोजेक्ट के लिए एफसीए के आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। इसी कड़ी में 30 जुलाई को टनल निर्माण की एलाइनमेंट और एफसीए आवेदन को लेकर अलग-अलग विभागों, प्रशासन और कंपनी अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करेंगे। जलोड़ी टनल निर्माण की एलाइनमेंट तय की जा चुकी है लिहाजा, इसके फील्ड वेरीफिकेशन के लिए निर्माता अल्टीनौक कंसलटिंग इंजिनियरिंग, नेशनल हाईवे के साथ-साथ लोक निर्माण, वन, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड और प्रशासनिक अधिकारी संयुक्त रूप से निरीक्षण करेंगे। इस निरीक्षण के माध्यम से फील्ड वेरीफिकेशन होगी और एफसीए मंजूरी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन

एलाइनमेंट को मिल चुकी है मंजूरी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय टनल की फाइनल अलाइनमेंट को मंजूरी दे चुका है। इसके अनुसार भरगोल से सोझा तक बनने वाली इस टनल की लंबाई 4.2 किलोमीटर (4,160 मीटर) होगी। इसके लिए आनी की ओर से टनल के मुहाने तक दो किलोमीटर (2,124 मीटर) और बंजार से 5.5 किलोमीटर (5,476 मीटर) अप्रोच रोड बनेगी। टनल बन जाने के बाद आनी से कुल्लू की दूरी आठ किलोमीटर कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभागों को पत्राचार के माध्यम से जलोड़ी टनल निर्माण के संयुक्त निरीक्षण करने संबंधित पत्राचार किया गया है ताकि सभी विभागों के अधिकारी इस निरीक्षण प्रक्रिया को पूरी कर सके। - पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी, बंजार।

जलोड़ी टनल निर्माण के लिए एफसीए प्रक्रिया पूरी करने के लिए 30 जुलाई को संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है जिसमें मौके पर जाकर अधिकारी एलाइनमेंट, वनों और जमीन से संबंधित वैरीफिकेशन करेंगे। -केएल सुमन, अधिशासी अभियंता, एनएच-305

जलोड़ी टनल प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से 1452 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। इससे टनल निर्माण का रास्ता साफ हो रहा है। यह टनल एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है, हमने केंद्र के साथ राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के मसलों को उठाया है। - विक्रमादित्य सिंह, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed