फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Face Recognition Biometric Attendance Made Mandatory for Teachers; Action to Be Taken in Case of Non

Himachal: शिक्षकों के लिए फेस रिकग्निशन बायोमेट्रिक पर हाजिरी अनिवार्य, चूक पर होगी कार्रवाई

Wed, 03 Jun 2026 08:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jun 2026 08:16 PM IST
सार

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए फेस रिकग्निशन बायोमेट्रिक पर हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। चूक पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Himachal: Face Recognition Biometric Attendance Made Mandatory for Teachers; Action to Be Taken in Case of Non
फेस रिकग्निशन बायोमेट्रिक हाजिरी(फाइल)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के लिए फेस रिकग्निशन बायोमेट्रिक पर हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। चूक पर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस बाबत निर्देश जारी किए। शिक्षकों को अब स्कूल पहुंचते और निकलते समय बायोमेट्रिक से हाजिरी जरूरी कर दी गई है। उपनिदेशकों और बीईईओ को खुद भी बायोमेट्रिक से हाजिरी लगानी होगी। जारी निर्देशों के अनुसार सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालय में प्रवेश और कार्यालय छोड़ने के समय फेस रिकग्निशन आधारित बायोमेट्रिक टर्मिनल पर अनिवार्य रूप से उपस्थिति दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
Trending Videos

केवल कार्यालय आना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि चेक-इन और चेक-आउट दोनों समय उपस्थिति दर्ज करना जरूरी रहेगा। शिक्षा निदेशालय ने चेतावनी दी है कि निर्देशों की अवहेलना या किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निर्देशों में सभी जिला और खंड स्तरीय अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से इन आदेशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। निदेशक आशीष कोहली ने कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली से कर्मचारियों की नियमितता और जवाबदेही बढ़ेगी तथा कार्यालयों में कार्य संस्कृति को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed