फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal ED seizes land of Sirmaur company for selling cough medicine for intoxication

Himachal News: खांसी की दवा नशे के लिए बेचने पर ईडी ने सिरमौर की कंपनी की जब्त की जमीन, जानें विस्तार से

Mon, 24 Nov 2025 09:12 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 24 Nov 2025 09:12 PM IST
सार

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को हरियाणा के पानीपत में मौजूद एक करोड़ रुपये की औद्योगिक जमीन अस्थायी रूप से जब्त कर ली। यह जमीन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की कंपनी विदित हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की है।

विज्ञापन
Himachal ED seizes land of Sirmaur company for selling cough medicine for intoxication
प्रवर्तन निदेशालय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई दिल्ली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोडीन वाली खांसी की दवा कोक्रेक्स को नशे के तौर पर बेचने के आरोपों की जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने सोमवार को हरियाणा के पानीपत में मौजूद एक करोड़ रुपये की औद्योगिक जमीन अस्थायी रूप से जब्त कर ली। यह जमीन हिमाचल प्रदेश के सिरमौर की कंपनी विदित हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड की है। कार्रवाई धनशोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत की गई है।

विज्ञापन


ईडी ने बताया कि उसने जम्मू जोन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की ओर से दर्ज मामले के आधार पर जांच शुरू की थी। आरोप है कि विदित हेल्थकेयर के प्रबंध भागीदार (मैनेजिंग पार्टनर) नीरज भाटिया, निकेत कांसल और अन्य लोगों ने कोडीन आधारित खांसी की दवा कोक्रेक्स को अवैध रूप से नशे के रूप में इस्तेमाल करने वालों तक पहुंचाया।
विज्ञापन


जांच में पता चला कि साल 2018 से 2024 के बीच कंपनी ने करीब 16.74 करोड़ रुपये की कोडीन सिरप, दिल्ली के निकेत की ओर से संचालित इकाइयों एसएस इंडस्ट्रीज, कांसल इंडस्ट्रीज, नोवेता फार्मा, कान्सल फार्मा और एनके फार्मास्यूटिकल्स को भेजी। इसी सप्लाई का एक हिस्सा श्रीनगर के रईस अहमद भट तक पहुंचा, जिनके पास से 14 जनवरी, 2024 को बड़ी मात्रा में दवा बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी के अनुसार, विदित हेल्थकेयर ने इस अवैध कारोबार से करीब 2.92 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इससे पहले 13 फरवरी को नीरज भाटिया और निकेत कांसल के ठिकानों पर छापे में 32 लाख रुपये नकद और 1.61 करोड़ रुपये के गहने मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed