फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress MLA complaint against SP Ilma sent to Privilege Committee

Himachal: एसपी इल्मा के खिलाफ कांग्रेस विधायक की शिकायत प्रिविलेज कमेटी को भेजी, विस सचिवालय ने की कार्रवाई

Thu, 12 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 05:00 AM IST
सार

विधायक राम कुमार की ओर से तत्कालीन एसपी बद्दी रहीं इल्मा अफरोज पर जासूसी करने के आरोप लगाते हुए कहा था कि यह एक विधायक के विशेषाधिकार हनन का मामला है। वहीं, अब आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज के खिलाफ कांग्रेस विधायक रामकुमार की विशेषाधिकार हनन की शिकायत को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी को भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Himachal Congress MLA complaint against SP Ilma sent to Privilege Committee
आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज/कांग्रेस विधायक रामकुमार - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज के खिलाफ कांग्रेस विधायक रामकुमार की विशेषाधिकार हनन की शिकायत को हिमाचल प्रदेश विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी को भेज दिया गया है। राज्य विधानसभा सचिवालय ने यह कार्रवाई राज्य सरकार के गृह विभाग से जवाब आने के बाद की है। अब विशेषाधिकार हनन कमेटी इस संबंध में सुनवाई के बाद आगामी निर्णय लेगी।

विज्ञापन


विधानसभा सचिवालय ने गृह विभाग से इस संबंध में जवाब मांगा था। राज्य गृह विभाग ने इसकी जांच राज्य पुलिस मुख्यालय को सौंपी थी। पुलिस मुख्यालय ने विधानसभा सचिवालय को ही सीधे ही जांच रिपोर्ट पर अपना जवाब मेल कर दिया था, लेकिन वैधानिक तौर पर इसे डीजीपी के बजाय गृह सचिव के माध्यम से मांगा गया था। कानूनी कारणों से विधानसभा सचिवालय केवल सरकार के प्रशासनिक सचिव के माध्यम से आए मामले को ही देख सकता है तो इस पर गृह विभाग को ही जवाब देने को कहा गया था। राज्य गृह विभाग ने इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की जांच रिपोर्ट के साथ इल्मा अफरोज से आए रिप्लाई को आगे विधानसभा सचिवालय को भेजा। विधानसभा सचिवालय ने इसका निरीक्षण करने के बाद मामला प्रिविलेज कमेटी को भेज दिया है। इल्मा अफरोज वर्तमान में लाहौल-स्पीति की एसपी हैं।
विज्ञापन


यह है मामला
विधायक राम कुमार की ओर से तत्कालीन एसपी बद्दी रहीं इल्मा अफरोज पर जासूसी करने के आरोप लगाते हुए कहा था कि यह एक विधायक के विशेषाधिकार हनन का मामला है। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय को शिकायत की थी। इसी पर गृह विभाग से जवाब मांगा गया था तो तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार शर्मा ने इस विशेषाधिकार हनन नोटिस पर विधानसभा सचिवालय को जवाब देने से पहले डीजीपी से जांच रिपोर्ट मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed