फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress may get a new state president in May Pratibha tenure is ending on 6 May

Himachal: हिमाचल कांग्रेस को मई में मिल सकता है नया प्रदेश अध्यक्ष, इस दिन खत्म हो रहा है प्रतिभा का कार्यकाल

Thu, 24 Apr 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 24 Apr 2025 05:00 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की वर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का छह मई को तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को मई में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal Congress may get a new state president in May Pratibha tenure is ending on 6 May
डिजाइन फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस को मई में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल सकता है। वर्तमान अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का छह मई को तीन साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नवंबर 2024 से प्रदेश कांग्रेस सहित जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग है। 27 अप्रैल 2022 को प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की घोषणा हुई थी। छह मई 2022 को प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण किया था। ऐसे में संभावित है कि नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही नये प्रदेश अध्यक्ष के नाम का एलान भी हो जाएगा।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश में नई कार्यकारिणी के गठन में हो रही देरी प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर आम सहमति बनाने को लेकर हो रही माथापच्ची एक बड़ा कारण है। पार्टी हाईकमान का मानना है कि नये अध्यक्ष के हिसाब से ही कार्यकारिणी का गठन किया जाए। वीरवार को पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल शिमला आ रही हैं। 25 अप्रैल को रजनी पाटिल पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर 26 अप्रैल को होने वाली राज्य स्तरीय संविधान बचाओ रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगी। पाटिल के इस दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सहित नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी संकेत मिलने के आसार हैं।

विज्ञापन

राठौर और अनिरुद्ध को अध्यक्ष बनाने की चर्चा
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ठियोग से विधायक कुलदीप सिंह राठौर को दोबारा हिमाचल में संगठन की कमान सौंपे जाने की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा चल रही है। अगर राठौर अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो किसी मंत्री को हटाकर अध्यक्ष बनाया जा सकता है।पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह को भी अध्यक्ष बनाने के कयास हैं। उधर, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कई बार बोल चुकी हैं कि जब उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई तो कार्यकारिणी पूर्व अध्यक्ष के समय की ही थी। उन्होंने कार्यकारिणी का नये सिरे से गठन नहीं किया गया। ऐसे में उन्हें कार्यकारिणी गठन का अधिकार मिलना चाहिए। हाईकमान अगर प्रतिभा सिंह के इस तर्क से सहमत होता है तो उनका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है।

आज शिमला पहुंचेंगे प्रभारी और सह प्रभारी
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और सह प्रभारी चेतन चौहान व विदित चौधरी वीरवार को शिमला पहुंचेंगे। 26 अप्रैल को होने वाली रैली के लिए यह नेता दिल्ली से विशेष तौर पर शिमला भेजे गए हैं। संविधान बचाओ रैली में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी कैबिनेट मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed