फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress: 156 buses and 500 smaller vehicles arranged for the Delhi mega-rally

हिमाचल कांग्रेस: दिल्ली महारैली के लिए लगाईं 156 बसें, 500 छोटी गाड़ियां, पदाधिकारियों को निर्देश जारी

Fri, 30 Oct 2026 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 07:51 PM IST
सार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने सभी संगठनात्मक पदाधिकारियों को महारैली में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। पार्टी का कहना है कि बसों की संख्या और बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Himachal Congress: 156 buses and 500 smaller vehicles arranged for the Delhi mega-rally
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली के लिए हिमाचल कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश से 10 से 15 हजार कार्यकर्ताओं को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 156 बसों और 500 छोटी गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और संगठन महासचिव विनोद जिंटा ने सभी संगठनात्मक पदाधिकारियों को महारैली में मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। पार्टी का कहना है कि बसों की संख्या और बढ़ सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पत्र जारी कर कैबिनेट मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों, बोर्ड और निगमों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, जिला और ब्लाक अध्यक्षों सहित उनकी कार्यकारिणी के सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य की है।

विज्ञापन


पहले से निर्धारित कार्यक्रम और दौरे रद्द कर महारैली में पहुंचने को कहा गया है। जिला और ब्लाक अध्यक्षों को अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार शाम तक सरकारी और निजी मिलाकर 156 बसें तय कर दी गई थीं। जिलावार व्यवस्था में कांगड़ा से 30, सोलन और ऊना से 20-20, मंडी से 20, सिरमौर से 15, बिलासपुर और शिमला से 16-16, हमीरपुर से 10, कुल्लू से आठ और चंबा से एक बस दिल्ली जाएगी। प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने तैयारियों की रिपोर्ट मांगी है। विनय कुमार और महासचिव संगठन विनोद जिंटा व्यवस्था संभालने दिल्ली पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने भी प्रदेशवासियों से महारैली में शामिल होने की अपील की है। विनय कुमार ने भाजपा पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Trending Videos

सीपीएम के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रैली में होंगे शामिल
 भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने देश के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली इंडिया ब्लॉक की महारैली में शामिल होने की अपील की है। पार्टी के राज्य सचिव संजय चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से सीपीएम के सैकड़ों कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार चुनाव आयोग जैसी सांविधानिक और स्वायत्त संस्था का इस्तेमाल कर लोगों को उनके मताधिकार से वंचित कर रही है। संजय चौहान ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर 13.5 करोड़ से अधिक लोगों के वोट काटकर उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने कहा कि कथित वोट चोरी के खिलाफ देशभर में मजदूरों, किसानों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आंदोलन चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस, अर्धसैनिक बलों और अन्य माध्यमों का इस्तेमाल कर रही है। आंदोलनकारियों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करने और उन्हें हिरासत केंद्रों में रखने के भी आरोप लगाए। चौहान ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जनता को एकजुट होकर इस आंदोलन में भाग लेना चाहिए। सीपीएम ने मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया रद्द करने और इसके तहत काटे गए वोट बहाल करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed