Himachal CM: सीएम सुक्खू ने महाकुंभ में पत्नी और बेटी संग लगाई डुबकी, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कसा तंज
Sukhu In Mahakumbh: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू महाकुंभ में डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि महाकुंभ हमारी संस्कृति का परिचायक है और आस्था का केंद्र है। ऐसा आज से नहीं है। इतिहास के पन्ने पलटकर और अतीत में देखेंगे तो हमारी संस्कृति और संस्कार पहले ही दुनिया में प्रसिद्ध हैं। हिंदुस्तान की संस्कृति और हिंदुत्व पहले से ही विश्वविख्यात है। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने यह बात प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही।
मंगलवार को प्रयागराज में सीएम सुक्खू ने पत्नी कमलेश ठाकुर और बेटी के साथ आस्था की डुबकी लगाई। कहा कि महाकुंभ में स्नान करना बहुत अच्छा भाव है। यह आस्था और विश्वास का संगम है। कहा-हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें महाकुंभ में परिवार समेत स्नान करने का मौका मिला है। वह सब खुशी अनुभव कर रहे हैं। उनके साथ प्रधान मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री नरेश चौहान, उनकी बेटी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू भी मौजूद रहे।
#WATCH | Prayagraj, UP: Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu along with his family takes a holy dip at Triveni Sangam.#MahaKumbh2025 pic.twitter.com/glZt8eZEX9
— ANI (@ANI) February 25, 2025
किसी ने किया होगा सीएम का मार्गदर्शन, तभी लगाई महाकुंभ में डुबकी : जयराम
मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रयागराज दौरे को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया महाकुंभ का पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंच रही है जबकि सीएम सुक्खू को अब जाकर प्रयागराज जाने की याद आई है। अब किसी ने उनका मार्गदर्शन किया होगा जिसके बाद वह स्नान करने के लिए गए हैं। मंडी में मीडिया कर्मियों से बातचीत में जयराम ने कहा कि यह शुभ संयोग 144 वर्षों बाद आया है, लेकिन सीएम को इससे ज्यादा जरूरी मालदीव की यात्रा थी। अब जाकर वह प्रयागराज पहुंचे हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कई नेताओं ने प्रयागराज से दूरी ही बनाकर रखी। कुछ नेताओं ने आस्था तो कुछ ने श्रद्धा तो कुछ ने मजबूरी के नाम पर महाकुंभ में डुबकी लगाई। सीएम सुक्खू भी देर आए, लेकिन दुरुस्त आए। उन्होंने कहा कि देश के अधिकतर राज्यों ने अपने प्रदेश के श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ स्नान के लिए तरह-तरह की व्यवस्थाएं कीं। हिमाचल कांग्रेस सरकार ऐसा कुछ भी करने में पूरी तरह से नाकाम रही। यह पीड़ादायक है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.