फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu Said There is no spying on the Leader of Opposition through drones

Himachal CM: 'ड्रोन के माध्यम से नेता प्रतिपक्ष की कोई जासूसी नहीं की जा रही, गोपनीयता से नहीं हो रहा समझौता'

Tue, 03 Sep 2024 08:57 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 03 Sep 2024 08:57 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाल ही में ही ड्रोन के माध्यम से अपने घर की जासूसी की बात कही थी। जिसके ऊपर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि किसी भी व्यक्ति और निवासी की गोपनीयता से समझौता नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu Said There is no spying on the Leader of Opposition through drones
सदन में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सदन में कहा कि प्रश्नकाल में जब विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए ड्रोन के माध्यम से अपने घर की जासूसी की बात कही थी। दो दिन पहले ही जयराम ठाकुर ने ड्रोन के बारे में बात कही थी। वह उसके बारे में वक्तव्य के माध्यम से अवगत करवाना चाहते हैं कि शिमला प्रबंधन निगम लिमिटेड ने विश्व बैंक की ओर से वित्तपोषित शिमला शहर में निरंतर दबावयुक्त जलापूर्ति के लिए इस अनुबंध के तहत ड्रोन सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य जलापूर्ति प्रणाली के पूर्व डिजाइन के आधार पर मानचित्र तैयार करना है। ड्रोन के माध्यम से आसमान से केवल घरों का भौतिक डाटा एकत्रित किया जाता है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुक्खू ने कहा कि किसी भी व्यक्ति और निवासी की गोपनीयता से समझौता नहीं किया जा रहा है। अनुबंध की शर्तों के अनुसार ड्रोन सर्वेक्षण के माध्यम से प्राप्त डाटा तीसरे से शेयर नहीं किया जाएगा। 25 जून को अनुबंध के निर्धारित समय के भीतर ड्रोन सर्वेक्षण को पूरा करने की अनुमति के लिए आवेदन किया गया है। जिला प्रशासन ने तीन अगस्त को उन्हें ड्रोन सर्वेक्षण की अनुमति दी। सात अगस्त को एसपी कार्यालय ने सभी पुलिस स्टेशनों को अनुमति विवरण बता दिया था। जिला प्रशासन की ओर से दी गई वर्तमान अनुमति पांच सितंबर तक वैध है। खराब मौसम की स्थिति के कारण अभी तक 60 प्रतिशत कार्य ही पूर्ण हुआ है। ड्रोन सर्वेक्षण पूरा करने के लिए और 15 दिनों की अनुमति की आवश्यकता है। कल-परसों ओक ओवर के ऊपर ड्रोन घूम रहा था। वह कहना चाह रहे हैं कि ड्रोन के माध्यम से कोई भी जासूसी नहीं की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष की कोई जासूसी नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed