फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said People of Himachal stand with the country and the army

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- हिमाचल प्रदेश के लोग देश और सेना के साथ खड़े, साथ में दिए ये निर्देश

Wed, 07 May 2025 06:34 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 07 May 2025 06:34 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग देश और सेना के साथ खड़े हैं। बैठक के बाद राज्य सचिवालय शिमला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश के सीमाई क्षेत्रों में स्कूलों की समीक्षा करने को कहा है।

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said People of Himachal stand with the country and the army
राज्य सचिवालय शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बैठक की अध्यक्षता करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को भारतीय सेना पर गर्व है। भारतीय सेना के तीनों अंगों ने जिस प्रकार से सटीक कार्रवाई की है, उस पर प्रदेशवासी गौरवान्वित हैं। प्रदेश के लोग देश और सेना के साथ खड़े हैं। राज्यवासी देश के साथ खड़े होकर एकता और अखंडता का संदेश दे रहे हैं। सीएम ने बुधवार को बंजार दौरा रद्द कर उच्चस्तरीय बैठक बुलाई।

विज्ञापन


विज्ञापन

बैठक के बाद राज्य सचिवालय शिमला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने प्रदेश के सीमाई क्षेत्रों में स्कूलों की समीक्षा करने को कहा है। कहा कि उपायुक्तों को स्कूलों में अवकाश के लिए स्थिति के अनुसार फैसला करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलाधीशों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें। प्रदेश के लोगों ने पहले भी देश के लिए बलिदान दिए हैं। सबसे ज्यादा परमवीर चक्र हिमाचल को मिले हैं। जिस तरह से पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले का जवाब दिया गया है, उसके लिए सभी प्रदेशवासी सेना की इस कार्रवाई के लिए गौरवान्वित हैं।
 

सुक्खू ने बुधवार को प्रदेश सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि बैठक इसलिए बुलाई गई है, क्योंकि हमारा क्षेत्र भी बॉर्डर एरिया में आता है। कोई अनहोनी न हो, उसके लिए प्रशासन जागरूक रहेगा। उन्हें तकनीक के आधार पर इनपुट का इस्तेमाल करने को कहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई दुश्मन देश करता है तो वह कार्रवाई करने को तैयार हैं। कई बार दुश्मन देश की ओर से सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार किए जाते हैं, उस पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा भीड़भाड़ नहीं हो, इस बारे में निर्देश आए हैं। इसलिए उन्होंने बंजार का दौरा रद्द किया है, क्योंकि वहां पर चार हजार लोग जुट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed