फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu said in Ahmedabad BJP can compete with strength at booth level and aggressive attitude

Himachal CM: अहमदाबाद में सीएम सुक्खू बोले- बूथ स्तर पर मजबूती और आक्रामक तेवरों से हो सकता है भाजपा मुकाबला

Wed, 09 Apr 2025 07:09 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 09 Apr 2025 07:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अहमदाबाद में हिमाचल के विकास मॉडल की खूबियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा से मुकाबला करने को आक्रामक तेवर अपनाने और बूथ स्तर पर पार्टी मजबूती का सुझाव भी दिया। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said in Ahmedabad BJP can compete with strength at booth level and aggressive attitude
अहमदाबाद में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में बुधवार को आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल के विकास मॉडल की खूबियां गिनाई। मुख्यमंत्री ने देश भर के कांग्रेस नेताओं को राज्य सरकार की व्यवस्था परिवर्तन की नीति से अवगत कराया। सवा दो साल के कार्यकाल के दौरान प्रदेश में शुरू की गई विभिन्न कल्याणकारी नीतियों की मुख्यमंत्री ने जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने भाजपा से मुकाबला करने को आक्रामक तेवर अपनाने और बूथ स्तर पर पार्टी मजबूती का सुझाव भी दिया।

विज्ञापन


सुक्खू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हिमाचल के साथ भेदभाव कर रही है। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान सदी की सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा आई। राहत कार्यों के लिए केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज मांगा गया लेकिन कोई आर्थिक मदद नहीं मिली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से हैं। प्रदेश से भाजपा के सात सांसद हैं लेकिन किसी भी नेता ने हिमाचल के हक की लड़ाई नहीं लड़ी। राज्य सरकार ने अपने सीमित संसाधनों से प्रभावित परिवारों की मदद की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर पूर्व की भाजपा सरकार करोड़ों रुपये का कर्ज छोड़कर गई। सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार को वित्तीय आपदा का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए नीतियां बनाई जा रही हैं। प्रदेश को आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में ले जाने के लिए काम किया जा रहा है। उधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

आज दिल्ली लौटेंगे मुख्यमंत्री, नई कार्यकारिणी के गठन पर करेंगे चर्चा
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू वीरवार सुबह अहमदाबाद से दिल्ली लौटेंगे। वीरवार को पार्टी हाईकमान से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा करने के आसार हैं। शुक्रवार को भी मुख्यमंत्री के दिल्ली में ही रुकने की संभावना है। 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री दिल्ली से हमीरपुर जा सकते हैं। दो दिन हमीरपुर प्रवास के बाद वहीं से 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस समारोह के लिए पांगी जाने का कार्यक्रम है। 15 अप्रैल की शाम को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू शिमला लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed