फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu on a one-day visit took a jibe saying in Barsar decency lost and dishonesty won

Himachal News: एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू का तंज, बोले- बड़सर में शराफत हारी, बेईमानी जीती

Fri, 24 Oct 2025 05:13 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 24 Oct 2025 05:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़सर से भाजपा विधायक का नाम लिए बिना तंज कसा और आपदा राहत पर भाजपा के सातों सांसदों को भी लपेटा। उन्होंने कहा कि बड़सर में यहां शराफत हारी और बेईमानी जीत गई। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu on a one-day visit took a jibe saying in Barsar decency lost and dishonesty won
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बड़सर में संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान एक तीर से कई निशाने साध गए। उन्होंने बड़सर से भाजपा विधायक का नाम लिए बिना तंज कसा और आपदा राहत पर भाजपा के सातों सांसदों को भी लपेटा। मुख्यमंत्री ने बड़सर के मिनी सचिवालय में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के विधानसभा उपचुनाव में यहां शराफत हारी और बेईमानी जीत गई। जब हमारी सरकार को गिराने की कोशिश हुई, उसमें हमीरपुर जिला के भी दो विधायक शामिल रहे। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि बड़सर के विधायक उसमें शामिल होंगे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते उपचुनाव में बड़सर के लोगों ने बड़ी गलती की। भावनाओं में बहकर ही गई गलती की कीमत भी बड़ी चुकानी पड़ती है, यह हमीरपुर जिला के लोग भलीभांति जानते हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के घोषित मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को हराकर सुजानपुर के लोगों ने जो गलती की थी, वही बड़सर के लोगों ने 2024 में दोहराई। जो जिला मुख्यमंत्री दे रहा था, उससे 2017 में भाजपा सरकार बनने पर एक भी मंत्री नहीं बना। उसी दिन से हमीरपुर में विकास का पहिया थम गया। हमारी सरकार ने हमीरपुर में विकास को फिर गति दी है। आपके जिले से मुख्यमंत्री है, आप हमारे साथ चलिए। बड़सर मेरा घर है, यहां का विकास रोकना मेरी नियत में नहीं।

विज्ञापन

'जल्द भोटा बस स्टैंड का शिलान्यास करने आऊंगा'
मुख्यमंत्री सुखविंद्र ने कहा कि बड़सर का विकास कांग्रेस की ही देन है। हमारी सरकार में यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। बड़सर के मिनी सचिवालय को साढ़े सोलह करोड़ रुपये देकर मैंने ही पूरा करवाया। अब विकास का जमाना है, बड़सर के लोग राजनीतिक कट्टरता छोड़कर विकास के साथ चलें। पूरी उम्मीद है कि अगली बार आप यहां से भी शराफत को जिताएंगे, बेईमानी को नहीं। बड़सर की जनता हमारे साथ खड़ी हो, आम आपके साथ हैं। बड़सर में विकास की कोई कमी नहीं रहेगी। जल्दी भोटा बस स्टैंड का शिलान्यास भी करने आऊंगा। 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल से भाजपा के सात सांसद हैं, एक तो कांग्रेस से चोरी किये हुए हैं। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि प्रधानमंत्री जी ने कांगड़ा में जो 1500 करोड़ रुपये आपदा राहत पैकेज की घोषणा की है, उसे लेकर आएं। हमारी सरकार भाजपा सांसदों के साथ भी प्रधानमंत्री के पास आपदा राहत की राशि लाने के लिए जाने को तैयार है। कांग्रेस सरकार हिमाचल के हर आपदा प्रभावित परिवार को घर बनाने के लिए 7 लाख रुपये का पैकेज देगी। पूरे प्रदेश में राज्य सरकार आपदा राहत पैकेज लागू करेगी।  

मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा सरकार को औद्योगिक प्लॉटों के आवंटन पर भी घेरा। उन्होंने कहा कि कस्टमाइज्ड पैकेज के नाम पर प्रदेश के संसाधन लुटा दिए गए। उन्होंने अग्निवीर योजना लागू करने से सेना में युवाओं के लिए कम हुए रोजगार के अवसरों को लेकर भी बड़ी घोषणा की। साथ ही कहा कि पुलिस में 800 पद और भरे जाएंगे। पूर्व सरकार में पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ, लेकिन हमारी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती की, उस पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed