फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu leaves for Delhi before decision on Congress state president

Himachal: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फैसले से पहले CM दिल्ली रवाना, हाईकमान से भेंट कर बता सकते हैं अपनी पसंद

Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 17 Oct 2025 01:00 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही कह चुके हैं कि उनके लिए सभी समान हैं। उन्होंने अपनी पसंद पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वह शुक्रवार को हाईकमान को अपनी पसंद बता सकते हैं।

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu leaves for Delhi before decision on Congress state president
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर फैसले से पहले वीरवार दोपहर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू नई दिल्ली रवाना हो गए। फिर से अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नई दिल्ली में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की। भेंट के बाद राठौर शिमला लौट आए। वहीं, रोहित ठाकुर नई दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं, उनके नाम पर भी विचार हो रहा है।

विज्ञापन


कुलदीप सिंह राठौर पूर्व में कांग्रेस अध्यक्ष रह चुके हैं। वह हाईकमान से हर जिम्मेदारी को निभाने को तैयार होने की बात कर चुके हैं तो शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी हाईकमान से प्रारंभिक संकेत मिलने के बाद संगठन प्रमुख बनने में दिलचस्पी जता चुके हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहले ही कह चुके हैं कि उनके लिए सभी समान हैं। उन्होंने अपनी पसंद पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वह शुक्रवार को हाईकमान को अपनी पसंद बता सकते हैं। कुलदीप और रोहित दोनों नेताओं के अलावा राज्य विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी और अर्की के विधायक संजय अवस्थी भी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद की दावेदारी में हैं। फैसला किसी पर भी हो सकता है। इसके लिए क्षेत्रीय व जातीय समीकरण भी देखे जा रहे हैं। कुलदीप सिंह राठौर व रोहित ठाकुर राजपूत नेता हैं तो विनय कुमार व विनोद सुल्तानपुरी अनुसूचित जाति से हैं, जबकि संजय अवस्थी ब्राह्मण समुदाय हैं। ये पांचों नेता शिमला संसदीय क्षेत्र से हैं। पांचों की दावेदारी के अपने-अपने तर्क हैं। अब अंतिम फैसला मुख्यमंत्री की राय पर ही निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed