फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal CM Sukhu health deteriorated reached IGMC for treatment

Himachal CM: पेट दर्द के चलते सीएम सुक्खू इलाज करवाने पहुंचे IGMC, डॉक्टरों ने दो-तीन दिन आराम करने की दी सलाह

Sat, 21 Sep 2024 07:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 07:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। लिहाजा उपचार करवाने के लिए सुबह अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu health deteriorated reached IGMC for treatment
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पेट दर्द के चलते शनिवार सुबह इलाज करवाने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) एवं अस्पताल शिमला पहुंचे। उन्हें पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द हो रहा था। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अल्ट्रासाउंड किया और रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने बताया कि अल्ट्रासाउंड और रक्त के नमूनों की रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। सुबह सात बजे अस्पताल पहुंचे सीएम सुक्खू स्वास्थ्य में सुधार के बाद करीब आठ बजे यहां से लौट आए। चिकित्सकों ने उन्हें करीब तीन दिन तक आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री पेट में संक्रमण से दर्द की शिकायत के चलते आईजीएमसी में इलाज करवाने आए थे।

विज्ञापन


वहीं, सीएम कार्यालय की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की स्वास्थ्य रिपोर्ट सामान्य है। खानपान की वजह से उन्हें शनिवार सुबह गेस्ट्राइटिस की समस्या हुई थी। उसके बाद उन्होंने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला पहुंचकर स्वास्थ्य जांच करवाई। मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाउंड करवाया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई है। उनके रूटीन टेस्ट चल रहे हैं। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को दो-तीन दिन आराम की सलाह दी है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार मुख्यमंत्री घर पर आराम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed